Infinix Hot 30 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और सभी स्पेक्स
Infinix Hot 30 5G : स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपना नया फोन Infinix Hot 30 5G को मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। अपने इस नए फोन में Infinix ने डुअल स्पीकर और 14 5G बैंड्स दिए हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है। इस फोन को कंपनी ने कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में आगे बताते हैं।
Infinix Hot 30 5G की कीमत
Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन ने 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ देश में दस्तक दिया है। इस फोन के 4 GB रैम के साथ 128 GB की स्टोरेज मिलेगी को आप 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 13,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो इस पर आपको 1,000 रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है। जिसके बाद यह फोन आपको क्रमशः 11,499 रुपये और 12,499 रुपये की कीमत में मिलेगा।

Infinix Hot 30 5G की स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 30 5G को कंपनी ने 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस की बात करें तो आपको यह 580 निट्स के साथ मिल रहा है। Infinix Hot 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसमें आपको 8 GB तक रैम और 8 GB तक वर्चुअल रैम के साथ 128 GB की स्टोरेज मिलेगी। आपको बता दें हाल ही में लॉन्च किए गए Realme Narzo 60 5G को भी इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इस फोन को लेदर फिनिश के साथ मार्केट में उतारा गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है। जिसके साथ 18W का चार्जर मिल रहा है। फोन के साइड माउंटेड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








