Home
Gadgets

Infinix Inbook Y1 Plus को Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ किया गया लॉन्च, जाने कीमत

Infinix Inbook Y1 Plus को Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ किया गया लॉन्च

Infinix ने सोमवार को Infinix Inbook Y1 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इनबुक वाई1 प्लस कंपनी की लेटेस्ट लैपटॉप पेशकश है जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है। बता दें कि लैपटॉप Intel के Core i3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें पतला और हल्का डिज़ाइन दिया गया है। बैकलिट एलईडी कीबोर्ड और 65W फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Infinix Inbook Y1 Plus की भारत में कीमत और कलर

Infinix Inbook Y1 Plus की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 29,490 रुपये से शुरू होती है। वहीं 8GB रैम + 512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 32,490 रुपये से शुरु होता है। फोन पर बैंक ऑफर्स हैं जो बेस वेरिएंट के लिए लैपटॉप को 27,990 रुपये में फाइनल कर देंगे। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो यह लैपटॉप आपको ब्लू, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में मिल सकता है। इस लैपटॉप की पहली सेल 24 फरवरी से फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर शुरू होगी ।

Infinix Inbook Y1 Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

बता दें कि Infinix Inbook Y1 Plus पतले और हल्के डिजाइन के साथ आता है। इसमें एल्युमिनियम अलॉय बिल्ट दिया गया है और कीबोर्ड को मिक्स में शामिल करने पर डुअल-टोन डिजाइन दिया गया है। लैपटॉप में 1920 x 1080 पिक्सल के फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ 15.6 इंच का नैरो-बेज़ल डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन में 250 निट्स पीक ब्राइटनेस, 87% sRGB कलर गैमट और एंटी ग्लेयर प्रोटेक्शन है। इसमें मानक 60Hz रिफ्रेस रेट है।

Infinix Inbook Y1 Plus को Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ किया गया लॉन्च

Infinix Inbook Y1 Plus लैपटॉप में एलईडी कीबोर्ड

लैपटॉप एक Intel Core i3-1005G1 डुअल-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसमें Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया हैं। क्योंकि यह एक नोटबुक वाला लैपटॉप है, इसमें सपोर्ट के लिए जीपीयू नहीं है। वहीं इसमें 8GB का LPDDR4x RAM और 256/512GB का Nvme PCIe Gen 3 SSD स्टोरेज दिया गया है।

इसमें एक प्रीमियम एजी ग्लास टचपैड और एक बैकलिट एलईडी कीबोर्ड दिया गया है। यह USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए से 65W PD चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 50Wh की बैटरी पैक करता है। कहा जाता है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे का वीडियो प्लेबैक देता है।

Infinix Inbook Y1 Plus लैपटॉप कनेक्टिविटी

यह विंडोज 11 होम ओएस पर चलता है और इसमें वीडियो कॉल के लिए 2एमपी एफएचडी वेबकैम मिलता है। यह 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है और इसमें स्टीरियो स्पीकर के लिए डीटीएस ऑडियो सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.1 है। लैपटॉप में 1x यूएसबी 2.0 पोर्ट, 2x यूएसबी 3.0 पोर्ट, 1x एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और 1x यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The laptop is based on an Intel Core i3-1005G1 dual-core processor and has Intel UHD graphics. Since this is a notebook laptop, it does not have a GPU to support it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X