Home
Gadgets

Infinix ने इतने कम कीमत में लॉन्च किया Laptop, मिलेंगे ये तगड़े स्पेसिफिकेशन, जानें सभी डिटेल्स

Infinix ने इतने कम कीमत में लॉन्च किया Laptop

अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदनें का प्लान कर रहे हैं और बजट नहीं बन पा रहा है तो आपके लिए Infinix का यह नया लैपटॉप बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इनफिनिक्स ने बेहद ही कम कीमत में अपना नया Laptop Infinix INBook Y1 Plus Neo को लॉन्च किया है। जिसमें आपको 15.6 इंच की फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिल रही है।

Infinix INBook Y1 Plus Neo के स्पेसिफिकेशन

Infinix के नए लैपटॉप में आपको कंपनी 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दे रही है, जो 87 प्रतिशत RGB और 260 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। वहीं इस नए लैपटॉप में इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स के साथ 1.1 गीगाहर्ट्ज सेलेरियॉन एन5100 क्वाड कोर प्रोसेसर भी यूजर्स को मिल रहा है।

वहीं इस लैपटॉप की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके लिए कंपन ने ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई , डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी और दो यूएसबी 3.0 पोर्ट्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को साउंड के लिए 2 वॉट के स्टीरियो स्पीकर्स और 3.5 मिलीमीटर का माइक्रोफोन जैक भी दिया जा रहा है।

Infinix ने इतने कम कीमत में लॉन्च किया Laptop

इस नए लैपटॉप के फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल फुल एचडी वेबकैम दिया गया है। साथ ही इनफिनिक्स के इस नए लैपटॉप में 8 GB LPDDR4X रैम और 256 GB/512 GB SSD स्टोरेज भी दिया जा रहा है। इसके बाद बात अगर इसके बैटरी बैकअप की करें तो इसमें 40Wh की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट पीडी टाइप सी फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि मात्र 60 मिनट में लैपटॉप 75 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा। वहीं बैटरी लाइफ की बात करें तो लैपटॉप फुल चार्ज पर 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 8 घंटे तक की वेब ब्राउजिंग देगा।

Infinix INBook Y1 Plus Neo की कीमत और कलर

अब बात करते हैं इसके कीमत की, 8 GB रैम/256 GB स्टोरेज वेरिएंट वाला यह लैपटॉप आप मात्र 20,990 रुपये खर्च कर ले सकते हैं। वहीं 8 GB रैम के साथ 512 GB वेरिएंट का यह लैपटॉप आपको 22,990 रुपये में मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसे लैपटॉप का स्पेशल लॉन्च प्राइस बताया है। वहीं कलर की बात करें तो इसमें आपको तीन ऑप्शन मिल रहे हैं जो ब्लू, ग्रे, और सिल्वर में आएंगे। 26 अप्रैल 2023 से यह लैपटॉप आपको Flipkart पर मिलना शुरू हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix has launched its new laptop Infinix INBook Y1 Plus Neo. In which you are getting a 15.6-inch Full HD resolution screen. The price of 8 GB RAM / 256 GB storage variant of this new laptop is only Rs 20,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X