भारत में Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप की बिक्री आज से शुरू, जाने कीमत और लॉन्च ऑफर
Infinix Y2 Plus बजट लैपटॉप को पिछले हफ्ते Infinix Y सीरीज के सबसे नए सदस्य के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था। नया Y2 Plus, Infinix INBook Y1 Plus का उत्तराधिकारी है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Infinix Y2 Plus आज 27 दिसंबर को पहली बार बिक्री के लिए आया है। यह नया लैपटॉप बेस वेरिएंट के लिए 30,000 रुपये से कम कीमत के साथ आता है।

लैपटॉप की कुछ स्पेसिफिकेशन में 15.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 65W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग, 11th जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर, फुल एचडी वेबकैम, 16GB तक रैम, 512GB तक इंटरनल स्टोरेज और विंडोज 11 ऑपरेटिंग शामिल हैं। पहली सेल के दौरान खरीदारों को कुछ बैंक डिस्काउंट के साथ ज्यादा छूट भी मिल सकती है।
Infinix INBook Y2 Plus की भारत में कीमत
Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप दो वेरिएंट में आता है। इंटेल कोर i3 प्रोसेसर और 8GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत 27,490 रुपये और 16GB रैम वाले Core i5 वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये है। लैपटॉप तीन कलर ऑप्शन सिल्वर, ब्लू और ग्रे में आता है।
Infinix INBook Y2 Plus पर मिलने वाले ऑफर
Infinix INBook Y2 Plus आज दोपहर से फ्लिपकार्ट ( Flipkart) पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के लिए, खरीदार बैंक ऑफर के साथ 2,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। नीचे सभी ऑफर और डिटेल दिए गए हैं।
Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5% अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 1,500 रुपये तक 10% की छूट भी मिल रही है।
6 महीने और उससे ज्यादा की अवधि पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 500 रुपये तक की छूट है। साथ ही 9 महीने और उससे ज्यादा की अवधि पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 750 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Infinix InBook Y2 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Infinix InBook Y2 Plus 15.6 इंच की बड़ी फुल HD स्क्रीन के साथ 260 निट्स ब्राइटनेस और 85% sRGB कवरेज के साथ आता है। लैपटॉप बॉक्स से बाहर विंडोज 11 ओएस पर चलता है और इसका वजन 1.8 किलोग्राम है।
Infinix InBook Y2 Plus Intel Core i3-1115G4 + 8GB RAM और Intel Core i5-1155G7 + 16GB RAM में से चुनने के लिए दो ऑप्शनो के साथ आता है। दोनों वेरिएंट 512 जीबी एम.2 एनवीएमई पीसीआईई 3.0 एसएसडी स्टोरेज और इंटेल इंटीग्रेटेड यूएचडी ग्राफिक्स की पेशकश करते हैं। मशीन में 50Whr लिथियम पॉलीमर बैटरी यूनिट है, जो 65W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो लैपटॉप को 60 मिनट में 75% तक चार्ज कर सकती है।
वहीं लैपटॉप चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एचडीएमआई, एसडी कार्ड स्लॉट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी प्रोवाइट करता है। इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड, डुअल एलईडी फुल-एचडी वेब कैमरा, डुअल डीटीएस ऑडियो सेटअप, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








