Infinix INBook Y2 Plus 15.6-इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत
Infinix ने भारत में अपना INBook Y2 Plus लॉन्च कर दिया है। लैपटॉप किफायती कीमत के साथ आता है और इसमें 11th जनरेशन के इंटेल प्रोसेसर दिए गए हैं। कंपनी ने डिफॉल्ट तरिके से SSD स्टोरेज को भी बंडल किया है।

Infinix ने बैकलिट कीबोर्ड, PD सपोर्ट के साथ USB-C चार्जिंग, मल्टीपल I,O पोर्ट और भी बहुत कुछ जैसे बेहतरीन फीचर्स को भी एकीकृत किया है। आइए Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालें।
Infinix INBook Y2 Plus की भारत में कीमत
Infinix INBook Y2 Plus निम्नलिखित कीमत के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिसे इंटेल कोर i3-1115G4 + 8GB रैम के साथ 27,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इंटेल कोर i5-1155G7 + 16GB रैम को 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
दोनों वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे, जिसमें सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर शामिल है। Infinix INBook Y2 Plus फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी कुछ बैंक छूट भी शामिल करने का प्लान बना रही है, जिनकी अभी घोषणा नहीं की गई है।
Infinix INBook Y2 Plus के फीचर
Infinix INBook Y2 Plus में 1920 x 1080 के रिजॉल्यूशन के साथ 15.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन है। पैनल 83% sRGB को कवर करता है और यह 260 निट्स ब्राइटनेश के साथ आता है। लैपटॉप डुअल स्टीरियो स्पीकर से भी लैस किया गया है।
INBook Y2 Plus में एल्युमीनियम से बनी मेटल बॉडी है। यह मल्टी-टच और जेस्चर कंट्रोल के सपोर्ट के साथ 6.36-इंच ग्लास टचपैड के साथ आता है। Infinix का कहना है कि लैपटॉप के कीबोर्ड में 1.5mm की डेप्थ और 5ms रिस्पॉन्स टाइम वाली टैक्टाइल कीज हैं। कीबोर्ड बैकलाइटिंग के साथ भी आता है।
Infinix INBook Y2 Plus बैटरी और रैम
Infinix INBook Y2 Plus 11th जनरेशन के इंटेल प्रोसेसर के साथ आथा है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है, i3-1115G4 + 8GB RAM और i5-1155G7 + 16GB RAM। दोनों मॉडल 512GB PCIe 3.0 SSD स्टोरेज से लैस हैं। Infinix का कहना है कि कंपनी 1TB SSD स्टोरेज वेरिएंट भी पेश करेगी।
INBook Y2 Plus 50Wh बैटरी के साथ आता है। Infinix का कहना है कि लैपटॉप 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें USB-C के जरिए 65W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो लैपटॉप को 1 घंटे में 0-75% तक चार्ज कर सकता है। यह टाइप-सी से टाइप-सी चार्जिंग केबल के साथ आता है। INBook Y2 Plus में USB 3.0 पोर्ट, HDMI, SD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक है।
Infinix ने अपने उत्पादों के लिए भारतीय मार्केट में किफायती सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित किया है। INBook Y2 Plus, Y1 Plus का उत्तराधिकारी है। कंपनी बजट सेगमेंट में अपने इनफिनिक्स स्मार्ट, नोट और हॉट सीरीज के स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








