दमदार सांउड के साथ Infinix ने पेश किए दो नए ईयरबड्स, कीमत 2000 रुपये से भी कम
Infinix ने दो नए TWS ईयरफोन XE27 और बड्स Neo को पेश किया है। कंपनी ने इन्हें ब्रांड के 7th एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तौर पर लॉन्च किया है। कंपनी ने Infinix XE27 ईयरबड्स को दो कलर White और Blue ऑप्शन में पेश किया है। इन बड्स की कितनी कीमत है और इनमें क्या खास है, चलिए विस्तार से जान लेते हैं।
Infinix XE27 की खासियत
कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस्ड ANC का सपोर्ट भी शामिल है, जो शोर वाले वातावरण में भी क्लियर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। कॉलिंग के समय बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें क्वाड-माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम लगा है, जो कि क्रिस्टल-क्लियर कॉल की गारंटी देता है।

इसका लो लेटेंसी गेमिंग मोड मोबाइल गेमिंग के शौकीनों की जरूरत को पूरा करता है। Infinix XE27 में प्रीमियम बिल्ट क्वालिटी के साथ एक स्लीक और एलिगेंट डिजाइन भी दिया गया है, जो कि मजबूत बॉडी के साथ आता है।
इसमें मल्टीफंक्शनल टच कंट्रोल भी मिलता है और तेज कनेक्टिविटी के लिए इसमें Google फास्ट पेयर का सपोर्ट भी मिलता है। इन बड्स को IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जो कि पसीने और हल्की बारिश से इसे बचाती है।
बात करें Infinix XE27 की बैटरी की तो ये लेटेंसी गेमिंग मोड प्रदान करते हैं और कुल 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद क्विक चार्ज फीचर 10 मिनट की चार्जिंग से 60 मिनट का प्लेटाइम देता है।
Infinix XE27 की कीमत और उपलब्धता
Infinix XE27 की कीमत 1699 रुपये रखी गई है। ये TWS ईयरबड्स 26 अगस्त 2024 से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Infinix Buds Neo के स्पेसिफिकेशंस
Infinix Buds Neo को भी कंपनी ने दो कलर ऑप्शन व्हाइट पर्ल और ब्लैक फ्लेम में पेश किया हैं। Infinix Buds Neo में बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए क्वाड-माइक ENC और कस्टमाइजेबल सेटिंग्स और अपडेट के लिए एक डेडिकेटेड Welife ऐप है। Infinix Buds Neo के खास फीचर्स में लो लेटेंसी गेमिंग मोड, मल्टीफंक्शनल टच कंट्रोल और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग शामिल है।
Infinix Buds Neo की कीमत और उपलब्धता
Infinix Buds Neo की कीमत कंपनी ने 1399 रुपये रखी है। ये ईयरबड्स भी आपके लिए 26 अगस्त 2024 से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








