Home
Gadgets

Infinix ने बेहद किफायती दाम में लॉन्च किए दो नए Smart TV, कीमत 10 हजार से भी कम

Infinix ने बेहद किफायती दाम में लॉन्च किए दो नए Smart TV, जानें कीमत

Infinix Smart TV: अगर आप भी नया स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं और बजट के कारण नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। इनफिनिक्स ने अपने दो नए स्मार्ट टीवी Infinix 32X3IN और 43X3IN को भारत में लॉन्च किया है। जो काफी किफायती दाम के साथ आपको दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा है। ये दोनों स्मार्ट टीवी सीरीज अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी ने अपने इन दोनों लेटेस्ट टीवी को बजट टीवी के तौर पर पेश किया है। तो आइए आपको इन लेटेस्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन , फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Infinix X3IN Smart TV सीरीज के फीचर्स

इनफिनिक्स 32X3IN में यूजर्स को एचडी रिजॉल्यूशन वाला 32 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं 43X3IN मॉडल में यूजर्स को फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 43 इंच का डिस्प्ले दिया जा रहा है। इन दोनों लेटेस्ट टीवी में 250 निट्स पीक ब्राइटनेस , एमईएमसी , एचएलजी, और एचडीआर का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ आपको वाइब्रेट पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें एपिक इंजन को भी मिल रहा है। आपको बता कंपनी ने अपने इन दोनों स्मार्ट टीवी को डॉल्बी ऑडियो से ट्यून किए गए 20 वॉट बॉक्स स्पीकर से लैस किया है। इसके अलावा आपको इसमें मीडियाटेक क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 GB रैम और इस टीवी में 8 GB की स्टोरेज भी मिल रहा है। इसी के साथ एंड्रॉयड 11 टीवी ओएस पर काम करने वाले इस टीवी में गूगल असिस्टेंट के साथ प्ले स्टोर को भी शामिल किया गया है।

Infinix ने बेहद किफायती दाम में लॉन्च किए दो नए Smart TV, जानें कीमत

Infinix X3IN Smart TV सीरीज की कीमत

जैसा कि आपको पहले ही पता चल चुका है कि कंपनी ने अपने इस स्मार्ट टीवी को दो स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया है। Infinix X3IN Smart TV के 32 इंच वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 9,799 रुपये तय की गई है, वहीं Infinix X3IN Smart TV के 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 16, 999 रुपये तय की है। अगर आप भी स्मार्ट टीवी को लेने का मन बना रहे हैं तो ये दोनों ही वेरिएंट्स आपको 18 मई 2023 से Flipkart पर उपलब्ध हो जाएगे। जहां से आप इन्हें इजली ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix has launched two of its new Smart TV series in India. Which are coming with two different screen sizes of 32 inches and 43 inches. It is also getting 1 GB RAM with MediaTek quad core processor and 8 GB storage in this TV. Along with this, Google Assistant along with Play Store has also been included in this TV working on Android 11 TV OS.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X