Home
Gadgets

Infinix ZEROBOOK 13 भारत में लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने अपना नया लैपटॉप Infinix ZEROBOOK 13 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप को 13वीं जनरेशन Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने मैटल चेसिस, रियर रेड हिंज लाइट, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैट्रोएक फेज डिजाइन का सपोर्ट दिया है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट लैपटॉप की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Infinix ZEROBOOK 13 की कीमत

Infinix ZEROBOOK 13 लैपटॉप को ब्लैक मल्टीपल और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। जो फिलहाल चार वेरियंट ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके कोर i5, 16 GB रैम और 512 GB वेरियंट की कीमत 51,990 रुपये, कोर i7 16 GB रैम और 512 GB वेरियंट की कीमत 64,990 रुपये, कोर i7 32 GB रैम और 1 TB वेरियंट की कीमत 69,990 रुपये तय किय गया है। वहीं इसके टॉप वेरियंट कोर i9 के 32 GB रैम के साथ 1 TB स्टोरेज की कीमत 81,990 रुपये है। अगर आप भी इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो बता दें, देश में इस लैपटॉप की बिक्री 11 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।

Infinix ZEROBOOK 13 भारत में लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Infinix ZEROBOOK 13 की स्पेसिफिकेशन

Infinix ZenBook 13 सीरीज के सभी वेरियंट में मेमोरी और सीपीयू कॉन्फिगरेशन आपको एक जैसे ही फीचर्स मिलेंगे। यह लेटेस्ट लैपटॉप लाइट मेटल फिनिशिंग के साथ आ रहे हैं। इसमें 15.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस , 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 100 प्रतिशत एसआरजीबी कलर के साथ आ रहे हैं। कंपनी ने अपने इन लैपटॉप में 13th जनरेशन Intel Core i9 तक प्रोसेसर और 32 GB तक रैम के साथ 1 TB तक की स्टोरेज दी है।

इसके अलावा यूजर्स को शानदार व्यू एक्सपीरियंस देने के लिए इसके कीबोर्ड डेक में दो फ्रंट-फेसिंग स्पीकर शामिल किया गया है। इसके साथ ही पोर्ट ऑप्शन की बात करें तो इसमें दो यूएसबी ए 3.0 और दो यूएसबी टाइप सी, एक एसडी कार्ड और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। इसे पावर देने के लिए इस नई जीरो बुक सीरीज को 70Wh बैटरी से लैस किया गया है। ये लैपटॉप टाइप-सी पोर्ट के जरिए 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

वहीं कंपनी का कहना है कि, Infinix ZenBook 13 को महज दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इसमें यूजर्स को तीन अलग-अलग चार्जिंग मोड दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं, इको मोड, बैलेंस मोड और ओवर बूस्ट मोड। साथ ही लैपटॉप में यूजर्स को मैटल चेसिस, मैट्रोएक फेज डिजाइन, रियर रेड हिंज लाइट, बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix ZEROBOOK 13 has been introduced with the 13th generation Intel Core i9 processor. It will get support for metal chassis, rear red hinge light, backlit keyboard, fingerprint scanner and matroic phase design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X