Home
Gadgets

iPad Pro MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ होने जा रहा लॉन्च

उम्मीद है कि Apple 2024 में अपने iPad Pro को कई अपग्रेड के साथ लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले से हटकर आईपैड पर OLED स्क्रीन पेश कर सकती है।

iPad Pro MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ होने जा रहा लॉन्च

अपकमिंग iPad Pro को MagSafe वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। कहा जाता है कि Apple 2021 से iPads के लिए MagSafe अनुकूलता का परीक्षण कर रहा है, और हम अगले iPad Pro पर इसे देख सकते हैं।

Macrumors ने बताया है कि अपकमिंग iPad Pro में MagSafe वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट शामिल कर सकता है। यह जानकारी एक ऐसे स्रोत से आई है जो एप्पल के प्रोडक्टो के लिए मैग्नेट का उत्पादन करता है।

वायरलेस चार्जिंग

हालाँकि, MagSafe को iPads में लाना Apple के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वायरलेस चार्जिंग की अनुमति देने के लिए कंपनी कोएल्यूमीनियम बैक पैनल से ग्लास बैक पैनल पर शिफ्ट करना होगा। क्योंकि आईपैड का फ़ुटप्रिंट बड़ा होता है, इसलिए बड़ा ग्लास बैक होने से आईपैड में दरारें पड़ने और गिरने का खतरा हो सकता है।

Apple को iPad को MagSafe पैड से मजबूती से जोड़े रखने के लिए मजबूत मैग्नेट का यूज करने की भी जरूरत होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर ऐप्पल आईपैड पर मैगसेफ पेश करने का फैसला करता है तो वह इन बाधाओं को कैसे पार करता है।

मार्क गुरमन ने दी जानकारी

बता दें कि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया था कि Apple 2021 में iPads के लिए MagSafe का परीक्षण कर रहा था। हालाँकि, 2022 के iPad Pro में MagSafe या कोई वायरलेस चार्जिंग फीचर नहीं था। यह अपकमिंग iPad Pro को इस अपग्रेड को पाने के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है, क्योंकि Apple मौजूदा समय में अपने सभी डिवाइसों को रिफ्रेस करने की कोशिश में है, जैसा कि iPhone 15 सीरीज के साथ देखा गया था।

iPad Pro में भी होगी OLED स्क्रीन

पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि Apple का अगला iPad Pro भी OLED स्क्रीन पर स्विच कर सकता है। लेटेस्ट iPad अभी भी लिक्विड रेटिना XDR LCD स्क्रीन का यूज करता है जो कि iPhones पर OLED स्क्रीन की तुलना में थोड़ी पुरानी तकनीक है।

नए iPad Pro के अलावा, मिंग-ची कुओ का कहना है कि Apple iPad रिफ्रेश के दौरान 12.9-इंच iPad Air भी पेश कर सकता है। हालाँकि, इस नए iPad Air में LCD स्क्रीन का यूज जारी रहेगा और Apple अभी iPad Pro में OLED पैनल रख सकता है। उम्मीद है कि कंपनी iPad Pro के साथ अपनी लेटेस्ट Apple M3 चिप पेश करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Macrumors has reported that the upcoming iPad Pro may include support for MagSafe wireless charging. This information comes from a source that produces magnets for Apple products.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X