Home
Gadgets

Google के बाद अब iQOO ला रहा अपना पहला टैबलेट, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ मिलेगा 10000mAh की बैटरी

 iQOO ला रहा अपना पहला टैबलेट, जानें कीमत और खासियत

Google के बाद अब iQOO अपना पहला टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी अपने स्मार्टफोन iQOO Neo 8 सीरीज के साथ ही पेश कर रही है। इस टैब को सबसे पहले 23 मई को चीन के बाजारों में उतारा जा रहा है। जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर को शामिल किया गया है। कंपनी ने इस टैब के लॉन्चिंग से पहले खुलासा करते हुए बताया कि, iQOO पैड में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच का डिस्प्ले पैनल को शामिल किया गया है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट टैबलेट की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Pad की स्पेसिफिकेशन्स

iQOO ने अपने पहले टैब का एक टीजर शेयर किया है, जिसमें इस अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। टीजर में दी गई जानकारी के अनुसार इस Pad में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच का डिस्प्ले शामिल किया गया है। जो 2.8K रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। यह अपकमिंग टैब 600nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 सपोर्ट के साथ आ रहा है।

iQOO टैबलेट को फिलहाल ग्रे सिंगल कलर वेरिएंट के साथ ल़ॉन्च किया जाएगा। इसमें यूजर्स को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिल रहे हैं। इस पैड को कर्व्ड कॉर्नर के साथ फ्लैट एज डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। जिसमें यूजर्स को एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश को शामिल किया गया है। इसी के साथ लैंडस्केप मोड फ्रंट कैमरा प्लेसमेंट भी दिया गया है। इस टैब के वजन की बात करें तो यह लगभग 6.59 मिमी मोटाई के साथ 585 ग्राम वजन के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इस पैड में 10000mAh बैटरी यूनिट दे रही है। जिसे चार्ज करने के लिए इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ मिल रहा है। यह टैबलेट Android 13 के साथ प्री-लोडेड आ रहा है। जानकारी के अनुसार iQoo अपना पहला टैबलेट 23 मई को चीन के समयानुसार शाम 7:00 बजे (शाम 4:30 बजे) लॉन्च करेगा।

 iQOO ला रहा अपना पहला टैबलेट, जानें कीमत और खासियत

iQoo Neo 8 Series लॉन्च

इसी दौरान कंपनी अपने नए स्मार्टफोन iQoo Neo 8 Series को भी चीन में लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro को एक साथ पेश किया जाएगा। यह दोनों अपकमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ और 5000 mAh बैटरी के साथ दस्तक देने जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro में यूजर्स को MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है। कंपनी ने एक Weibo पोस्ट के माध्यम से इस अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कैमरा और बैटरी की जानकारी दी है। जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि इस लेटेस्ट हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इन स्मार्टफोन में दो सेंसर सर्कुल कटआउट में, जबकि तीसरा सेंसर LED फ्लैश के साथ एक कटआउट में दिया जाएगा। कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है कि, इस अपकमिंग हैंडसेट iQoo Neo 8 5G सीरीज को 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि, इस फास्ट चार्जिंग की मदद से iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro फोन महज 9 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO is about to launch its first tablet. Which the company is offering along with its smartphone iQOO Neo 8 series. This tab is being first launched in the Chinese markets on 23 May. In which the MediaTek Dimensity 9000+ processor has been included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X