iQOO पैड 144Hz डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च, जाने कीमत

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने चीन में iQOO Neo 8 सीरीज के साथ अपने बहुप्रतीक्षित टैबलेट का अनावरण किया है । बिल्कुल नए iQOO पैड में कई दिलचस्प विशेषताएं हैं, जैसे कि 144Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच का डिस्प्ले और 2.8K रेजोल्यूशन। टैबलेट मीडियाटेक चिपसेट पर बेस्ड है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी पैक करता है। नए लॉन्च किए गए iQOO पैड पर एक नजर डालें।
iQOO पैड की कीमत
iQOO पैड चार स्टोरेज वैरिएंट में आता है, 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB जिसकी कीमत CNY 2599 (लगभग 30,520 रुपये), CNY 2899 (लगभग 34,045 रुपये), CNY 3199 (लगभग 37,565 रुपये) है। ) और CNY 3499 (लगभग 41,090 रुपये) है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। मौजूदा समय में, टैबलेट को केवल प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और यह 31 मई से चीन में उपलब्ध होगा।

iQOO पैड स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले की बात करें तो इस पैड में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 12 इंच का डिस्प्ले, 2.8K रिजोल्यूशन, 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दिया गया है। HDR10 सपोर्ट और बहुत कुछ मिलता है।
कैमरे के बारे में बात करें तो 13MP+2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB दिए गए हैं। टॉप पर OriginOS 3 स्किन के साथ Android 13 पर बेस्ड है।
iQOO पैड में मिलने वाली बैटरी की बात करें तो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करे तो ब्लूटूथ वी5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर और भी बहुत कुछ के साथ आता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें इंटरस्टेलर ग्रे डाइमेंशन दिया गया है और वजन 266.03×191.60×6.59mm और 585 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








