42 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुए iQoo TSW 1e बड्स, कीमत मात्र 1,899 रुपये
iQoo TSW 1e ईयरबड्स को iQOO Z9s सीरीज के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट ट्रूली वायरलेस (TWS) ईयरबड्स देश में कंपनी की पहली ऑडियो पेशकश है और इनका डिजाइन इन-ईयर है। इसे iQOO कंपनी ने कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
iQoo TSW 1e में अनचाहे शोर को खत्म करने के लिए एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) की सुविधा जोड़ी गई है और यह IP54 सर्टिफाइड है। ईयरबड्स के बारे में दावा किया जाता है कि ये चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। चलिए इन बड्स की कीमत से लेकर बाकी जरूरी बातों को विस्तार से जान लेते हैं।

iQoo TSW 1e की कीमत
भारत में iQoo TSW 1e की कीमत 1,899 रुपये रखी गई है। आप इन बड्स को 23 अगस्त से iQoo India वेबसाइट और Amazon India से खरीद सकेंगे। इन्हें कंपनी ने सिंगल फ्लेम येलो कलर ऑप्शन में पेश किया है।
iQoo TSW 1e के स्पेसिफिकेशंस
iQoo TSW 1e में इन-ईयर डिजाइन है और इसमें 11 मिमी ड्राइवर भी दिया गया है, जिन्हें Vivo इन-हाउस गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स लैब द्वारा ट्यून किया गया है। इसके अलावा ये बड्स AI बेक्ड ANC फीचर भी प्रदान करते हैं, जो कि 30db तक अनवांटेड बैकग्राउंड शोर को कम करने का दावा करती है। ईयरबड्स में एक ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है, जो कि यूजर्स को एक टैप से आस-पास की आवाजें सुनने देता है।
बात करें ईन बड्स की बैटरी की तो iQoo TSW 1e के बारे में दावा किया गया है कि यह नॉइज कैंसलेशन डिसेबल होने पर एक बार चार्ज होने के बाद 42 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देता है। कहा जाता है कि इयरफोन 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक का प्लेबैक समय देते हैं।
iQoo TSW 1e के अन्य फीचर्स
गेमिंग के लिए ये बड्स 88ms तक की लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है और DeepX 3.0 स्टीरियो और मॉन्स्टर साउंड इफेक्ट प्रोवाइड करता है। धूल और पानी के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए इन्हें IP54 रेटिंग मिली है। डुअल डिवाइस कनेक्शन फीचर के माध्यम से इयरफोन को एक साथ दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें टच कंट्रोल और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है। इसमें Google फास्ट पेयर सपोर्ट, हैंड्स-फ्री Google Assistant कंट्रोल और डिवाइस को लोकेट करने के लिए Find My Earphones की सुविधा भी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि वियरिंग डिटेक्शन के साथ बड्स को हटाने पर ऑटोमैटिकली म्यूजिक बंद हो जाएगा और जब उन्हें वापस लगाया जाता है, तो म्यूजिक फिर से शुरू हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








