iQoo TSW 1e vs Infinix XE27: दोनों बड्स होंगे आपके बजट में फिट, लेकिन जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी
iQoo TSW 1e vs Infinix XE27: वैसे तो प्रत्येक दिन मार्केट में तरह-तरह के ईयरबड्स लॉन्च होते हैं। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुए ईयरबड्स iQoo TSW 1e और Infinix XE27 की, जिन्हें कंपनी ने 2000 रुपये से भी कम कीमत पर पेश किया है।
iQoo TSW 1e और Infinix XE27 दाम में किफायती होने के साथ ही परफॉर्मेंस में भी बढ़िया है। आज हमारे इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों ईयरबड्स के बीच होने वाले अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप ये पता लगा सकें कि दाम में कम होने के साथ कौन सा आपके लिए बेस्ट है।

iQoo TSW 1e और Infinix XE27 में अंतर
परफॉर्मेंस: iQoo TSW 1e में इन-ईयर डिजाइन के साथ 11 मिमी ड्राइवर दिया गया है, जिन्हें Vivo इन-हाउस गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स लैब द्वारा ट्यून किया गया है। इसके अलावा, ये बड्स AI बेक्ड ANC फीचर भी प्रदान करते हैं, जो कि 30db तक अनवांटेड बैकग्राउंड शोर को कम करने का दावा करती है। ईयरबड्स में एक ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है, जो कि यूजर्स को एक टैप से आस-पास की आवाजें सुनने देता है।
Infinix XE27 के बारे में बात करें तो इन्हें बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस्ड ANC का सपोर्ट भी शामिल है, जो शोर को 25db तक कम कर क्लियर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। कॉलिंग के समय बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें क्वाड-माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम लगा है, जो कि क्रिस्टल-क्लियर कॉल की गारंटी देता है।
इसका लो लेटेंसी गेमिंग मोड मोबाइल गेमिंग के शौकीनों की जरूरत को पूरा करता है। Infinix XE27 में प्रीमियम बिल्ट क्वालिटी के साथ एक स्लीक और एलिगेंट डिजाइन भी दिया गया है, जो कि मजबूत बॉडी के साथ आता है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए iQoo TSW 1e में टच कंट्रोल और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है। इसमें Google फास्ट पेयर सपोर्ट, हैंड्स-फ्री Google Assistant कंट्रोल और डिवाइस को लोकेट करने के लिए Find My Earphones की सुविधा भी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि वियरिंग डिटेक्शन के साथ बड्स को हटाने पर ऑटोमैटिकली म्यूजिक बंद हो जाएगा और जब उन्हें वापस लगाया जाता है, तो म्यूजिक फिर से शुरू हो जाता है।
Infinix XE27 में मल्टीफंक्शनल टच कंट्रोल दिया गया है और तेज कनेक्टिविटी के लिए इसमें Google फास्ट पेयर का सपोर्ट भी जोड़ा गया है।
सिक्योरिटी: गेमिंग के लिए iQoo TSW 1e 88ms तक की लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है और DeepX 3.0 स्टीरियो और मॉन्स्टर साउंड इफेक्ट प्रोवाइड करता है। धूल और पानी के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए इन्हें IP54 रेटिंग मिली है। वहीं Infinix XE27 को IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जो कि पसीने और हल्की बारिश से इसे बचाती है।
बैटरी: iQoo TSW 1e के बारे में दावा किया गया है कि यह नॉइज कैंसलेशन डिसेबल होने पर एक बार चार्ज होने के बाद 4 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ देता है। कहा जाता है कि इयरफोन 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे तक का प्लेबैक समय देते हैं।
बात करें Infinix XE27 की बैटरी की तो ये लेटेंसी गेमिंग मोड प्रदान करते हैं और कुल 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें मौजूद क्विक चार्ज फीचर 10 मिनट की चार्जिंग से 60 मिनट का प्लेटाइम देता है।
कीमत: जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि इन दोनो ईयरबड्स को कंपनी ने 2,000 रुपये से भी कम कीमत पर पेश किया है। आप भारत में iQoo TSW 1e को मात्र 1,899 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। बात करें Infinix XE27 की तो आप इन्हें महज 1699 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








