Home
Gadgets

iRobot ने भारत में लॉन्च किए Roomba i7 और Roomba i7+ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर

आज के समय में हमारे पास काफी सारे गेजेट्स मौजूद है। जो हमारे काम को काफी ज्यादा आसान बनाता है। उसी तरह मार्केट में ऐसे काफी सारे डिवाइस बनते जा रहे जो हमारे घर के कामों को भी चुटकी में कर देते हैं। बता दें, अमेरिका की रोबोट बनाने वाली कंपनी iRobot ने भारत में अपने दो रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Roomba i7 और Roomba i7+ लॉन्च किए हैं।

iRobot ने भारत में लॉन्च किए Roomba i7 और Roomba i7+ रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस ये रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आपके घर की मैपिंग कर सफाई करने में सक्षम हैं। यूजर्स अपने फोन में इसकी ऐप 'रूम्बा होम' को डाउनलोड कर इसे कहीं से भी ऑपरेट कर सकते हैं। रोबोटिक वैक्यूम क्लीन अलग-अलग प्रकार के दस फ्लोर प्लान्स (घर का मैप) याद रख सकता है, जिससे यह घर की सफाई करता है। इस डिवाइस को क्रोमा स्टोर के साथ अमेजन से खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें तो Roomba i7 डिवाइस की कीमत 69,900 रुपये है। वहीं Roomba i7+ को 89,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

कोने कोने में करेगा साफ

रोबोटिक वैक्यूम क्लीन कारपेट और फर्श दोनों को अच्छी तरह से साफ कर सकता है। बता दें, Roomba i7 और Roomba i7+ के क्लीनिंग हेड ऑटोमेटिक रूप से एडजस्ट होकर फर्श में पड़ी धूल-मिट्टी के कणों को खींच लेता है। इसमें नीचे एक ढीला ब्रश घूमता है जिससे फर्श पर चिपकी धूल को यह आसानी से साफ कर लेता है। आप ऐप की मदद से रोबोट की सफाई पर ध्यान रखने के साथ निर्देश भी दे सकता है।

Roomba i7 से धूल मिट्टी को जहां कंज्यूमर को खुद खाली करना होगा। वहीं, Roomba i7+ में यह अपने आप ऑटोमेटिक डर्ड डिस्पोजल में लगी डस्टबैग में खाली हो जाता है। यह डिवाइस काफी एडवांस है। Roomba i7+ के साथ तीन डस्टबैग दिए जा रहे हैं। खत्म हो जाने पर डस्टबैग पैक को ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिवाइस के साथ कंपनी दो साल की वारंटी भी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
We have a lot of gazette in today's time. Which makes our work much easier. In the same way, there are so many devices in the market which are also making the pinch of our house. America's Robot-based company iRobot has launched two robotic vacuum cleaners Roomba i7 and Roomba i7 + in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X