Home
Gadgets

हार्ट रेट और SpO2 सेंसर वाली सस्ती स्मार्टवॉच लेकर आया itel, हेल्थ फीचर्स से भी है लैस

itel ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए बेहद ही कम कीमत में स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसका नाम itel Alpha 2 स्मार्टवॉच है। दाम में कम होने के बाद भी कंपनी ने इसमें दमदार फीचर्स को जोड़ा है। नई स्मार्टवॉच में कंपनी हार्ट रेट और SpO2 सेंसर ऑफर कर रही है।

IP68 रेटिंग वाली वॉच में आपको हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में इस वॉच के माध्यम से आप अपनी हेल्थ एक्टिविटी को भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। चलिए इस स्मार्टवॉच की कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

 itel ने लॉन्च की हेल्थ फीचर्स से लैस सस्ती स्मार्टवॉच

itel Alpha 2 स्मार्टवॉच की कीमत

अगर आप सस्ती वॉच की तलाश कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि itel ने अपनी इस वॉच को मात्र 1499 रुपये की कीमत पर पेश किया है। आप इसे Flipkart के साथ रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

itel Alpha 2 स्मार्टवॉच के फीचर्स

इस वॉच में कंपनी ने HD रिजॉल्यूशन वाले 2 इंच की डिस्प्ले जोड़ी है, जो कि 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। स्क्वेयर डिस्प्ले वाली इस वॉच के राइट साइड में आपको रोटेटिंग क्राउन मिलेगा। यह स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आती है। itel की यह स्मार्टवॉच IP68 रेटेड डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग ऑफर करती है।

ये वॉच हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ SpO2 सेंसर और स्लीप पैटर्न मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें आपको डेली एक्टिविटी जैसे कैलोरी काउंट और डिस्टेंस ट्रैवेल्ड भी देखने को मिलेगा। itel Alpha 2 में 100 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट शामिल है। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी ये वॉच शानदार है, क्योंकि इसमें आपको बिल्ट-इन माइक के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिल रहा है।

बात करें itel Alpha 2 की बैटरी की तो इसमें 270mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह स्मार्टवॉच 7 दिन तक चल सकती है। तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, ब्लैक और रोज गोल्ड में आने वाली ये किफायती स्मार्टवॉच रिमोट कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माई फोन, वेदर अपडेट, पासवर्ड प्रोटेक्शन और अलार्म जैसे फीचर्स ऑफर कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
itel has launched itel Alpha 2 smartwatch for its Indian users at a price of just Rs 1499. The company is offering heart rate and SpO2 sensor in the new smartwatch. Also, it includes support for 100 sports modes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X