itel Icon 3 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स, यहां जानें
itel ने अपना नया स्मार्टवॉच Icon 3 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह नई स्मार्टवॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले , हार्ट रेट सेंसर, महिला मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग, 150 से ज्यादा वॉच फेस और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स से लैस है।
कीमत की बात करें तो इसे 2 हजार रुपये से भी कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको आगे आईटेल के इस नए स्मार्टवॉच की कीमत और खासिय के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

itel Icon 3 की कीमत व उपलब्धता: itel Icon 3 को भारत में महज 1,699 रुपये की कीमत में पेश कराया गया है। इस वॉच के साथ कंपनी ने एक खास प्री-बुकिंग ऑफर उपलब्ध कराया है। जिसके तहत 500 ग्राहकों को इस वॉच पर 100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी।
उपलब्धता की बात करें तो इसे डार्क क्रोम, मिडनाइट ब्लू और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसकी प्री-बुकिंग 24 मार्च से शुरू हो जाएगी और 29 मार्च को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

itel Icon 3 स्पेक्स: आईटेल आईकॉन 3 में आपको 2.01-इंच का 2.5D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस वॉच में कंपनी ने अपने यूजर्स को ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 150 से ज्यादा वॉच फेस दिया है।
इसके साथ ही इसमें आपको SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और महिला में स्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें कई अन्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह वॉच 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। कंपनी की मानें तो स्क्रीन के चारो ओर प्रीमियम जिंक एलॉय फ्रेम दिया गया है। वहीं दाई ओर एक फंक्शन बटन के साथ एक घूमने वाला क्राउन भी इसमें शामिल है।
इसका डिजाइन काफी हद तक Apple Watch से मिलता-जुलता है। itel Icon 3 वॉच ब्लूटूथ 5.1 वर्जन के साथ आ रहा है। यानी कि इसमें यूजर को ब्लूटूथ कॉलिंग फैसलिटी भी मिलेगी।
बैटरी की बात करें तो इसमें 310mAh तक की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे फुल चार्ज करने के बाद अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 15 दिनों का बैटरी स्टैंडबाय मिलने का भी वादा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








