Home
Gadgets

ब्लूटूथ कॉलिंग और 240mAh बैटरी के साथ Itel स्मार्टवॉच लॉन्च, महज इतनी है कीमत

ब्लूटूथ कॉलिंग और 240mAh बैटरी के साथ Itel स्मार्टवॉच लॉन्च

अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टवॉच से बोर हो चुके हैं और नया लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए Itel का ये नया स्मार्टवॉच अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेहद ही कम बजट के साथ आप इस नए स्मार्टवॉच को अपना बना सकते हैं। Itel ने अपने नए Itel Smartwatch 2ES को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

Itel स्मार्टवॉच 2ES स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने आईटेल के इस नए स्मार्टवॉच 2ES को Itel 1ES के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है। जिसमें आपको 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्टवॉच का डिजाइन Apple Watch से मिलता जुलता है। अगर इसकी कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी मिलेगी। जो कॉलिंग के लिए भी यूज किया जा सकेगा। इसके अलावा इस नए स्मार्टवॉच में बिल्टइन स्पीकर और माइक भी आपको दिए गए हैं।

12 दिनों का मिल रहा बैटरी बैकअप

आपको बता दें यह वॉच AI आधारित वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है, जिसकी मदद से आप स्मार्ट होम डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल भी मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर अपने सभी नोटिफिकेशंस को भी इजली देखे सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 240mAh बैटरी को लगाया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 12 दिनों तक चल सकती है।

ब्लूटूथ कॉलिंग और 240mAh बैटरी के साथ Itel स्मार्टवॉच लॉन्च

Itel स्मार्टवॉच 2ES की कीमत

आइटेल के इस नए स्मार्टवॉच 2ES की कीमत की बात की जाए तो इसे भारत में 1,699 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

Itel स्मार्टवॉच 2ES के कलर

इस नए स्मार्टवॉच के कलर की बात करें तो इसमें आपको सिटी ब्लू, रेड, ग्रीन और वाटर ग्रीन चार कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। अगर आप इसे लेने का सोच रहे हैं तो आप इसे रीटेल स्टोर्स के साथ ही कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Itel company has launched its new smartwatch 2ES in India. The price of which has been kept at just Rs 1,699. This new smartwatch can be used for 12 days on a single charge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X