Home
Gadgets

itel ने कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला Earbuds किया लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Itel T11 Pro TWS Earbuds - ऑडियो एक्सेसरीज मेकर कंपनी itel ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया ईयरबड्स लॉन्च किया है। जिसे itel T11 Pro TWS ईयरबड्स के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के ये नए बड्स तगड़े फीचर्स से लैस हैं।

ये लेटेस्ट बड्स 13mm ड्राइवर ड्राइवर्स के साथ ही एक स्टाइलिश डिजाइन के साथ भी आ रहे हैं। आइए आपको itel T11 Pro TWS की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।

itel ने कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला Earbuds किया लॉन्च, जानें कीमत

itel T11 Pro के स्पेसिफिकेशंस - itel T11 Pro बड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आ रहे हैं, जो 10 मीटर तक रेंज यूजर को ऑफर करते हैं। इसके साथ ही इन ईयरबड्स में आपको 45ms लो लेटेंसी रेटिंग भी मिलेगी। इसके अलावा ये पॉप-अप पेयरिंग फीचर से लैस हैं, जिसका इस्तेमाल गेमिंग एप्लिकेशन में होता है।

साथ ही इस बड्स में आपको 13mm ड्राइवर ड्राइवर्स के साथ दमदार बेस आउटपुट मिलेंगे। ऑडियो क्लियरिटी के लिए इन ईयरबड्स में 4 माइक AI-ENC के साथ दिए गए हैं। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इन ईयरबड्स को IPX5 रेटिंग मिले हैं।

itel ने कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला Earbuds किया लॉन्च, जानें कीमत

अब इसकी बैटरी बैकअप की बात करें तो इसके एक सिंगल ईयरबड में 40mAh की बैटरी शामिल की गई है, जबकि चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी मिलेगी। आपको बता दें, इन ईयरबड्स को यूएसबी-सी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

जो केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम हैं। वहीं फुल चार्ज के बाद इन्हें 42 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

itel ने कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला Earbuds किया लॉन्च, जानें कीमत

itel T11 Pro की कीमत - आईटेल के लेटेस्ट बड्स की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 1,299 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इन ईयरबड्स को ऑरोरा ब्लू और एशी ग्रीन दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसे बिक्री के लिए कंपनी ने रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया है।

अगर आप भी नया बड्स लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 1500 से भी कम का है तो आईटेल का यह लेटेस्ट ईयरबड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि, कम दाम में कंपनी ने इसमें कई तगड़े फीचर्स दिए हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Itel t11 pro tws earbuds launched in india know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X