JBL से लेकर OnePlus तक, यहां जानें जुलाई 2024 के बेस्ट नॉइस कैंसिलिंग Earbuds
Best Noise Cancelling Earbuds 2024: अगर आपको भी नया ईयरबड्स लेना का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल मूवी, वीडियो से लेकर म्यूजिक सुनने और फोन पर बात करने में ये इस्तेमाल होता है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग के साथ आते हैं। इस आर्टिकल में जुलाई 2024 के बेस्ट ईयरबड्स के मॉडल से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

JBL Live Pro 2- जेबीएल लाइव प्रो 2 ईयरबड्स को आप अमेजन से 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें डुअल कनेक्शन फैसलिटी दी गई है, जिससे यूजर इसे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर जल्द स्विच कर सकता है।
वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो ये 40 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। इसके अलावा ईयरबड्स में इन-बिल्ट अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट हैं, जिन्हें आवाज से भी ऐक्टिवेट किया जा सकता है।

OnePlus Buds 3- वनप्लस के इस ईयरबड्स को 5,498 रुपये में अमेजन से ऑर्डर किया जा सकता है। इस बड्स में स्मार्ट एडैप्टिव नॉइस कैंसिलिंग की वजह से क्लियर आवाज आती है। जो इसे नॉइस कैंसिलिंग ईयरबड्स की लिस्ट में शामिल करता है।
वनप्लस के इस ईयरबड्स को केवल 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, जो 7 घंटे तक चलेंगे। वहीं ANC को बंद करके इसे 44 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Realme Buds Air 5 Pro- रियलमी के इस ईयरबड्स को अमेजन से 4,999 रुपये खरीदा जा सकता है। इसमें 360 डिग्री स्पेशियल ऑडियो के साथ रियल बूस्ट कोएक्सियल डुअल ड्राइवर मिलता है, जो पूरे रेंज का ऑडियो कवर करने में सक्षम है। रियलमी के इस ईयरबड्स में 50 db एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग है, जो आसपास की आवाज को कम करता है।
JBL Tune 130NC- जेबीएल ट्यून 130NC ईयरबड्स को अमेजन से मात्र 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसमें 4 माइक्रोफोन लगे हैं, जो आसपास की आवाज को कम करते हैं। इन बड्स में स्पीड चार्ज भी मिलता है, जो मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे की प्लेबैक टाइम ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








