Jio का Wi-Fi 6 राउटर भारत में लॉन्च, क्यों 'Universal' टैग पर उठ रहा सवाल?
रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में अपना नया हाई-स्पीड नेटवर्किंग प्रोडक्ट AX6000 Wi-Fi 6 राउटर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह राउटर 6 Gbps तक की वायरलेस स्पीड दे सकता है, जिससे यह स्मार्ट होम्स और हाई-स्पीड इंटरनेट यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। लेकिन इसके 'यूनिवर्सल राउटर' टैग को लेकर कुछ गंभीर सवाल भी सामने आ रहे हैं।
यहां हम जानेंगे कि इस डिवाइस का यूनिवर्स टैग आखिर सवालों के घेरे में है और इस डिवाइस में क्या कुछ खास मिलता है।

Jio AX6000 के फीचर्स
Wi-Fi 6 सपोर्ट: यह लेटेस्ट तकनीक MU-MIMO और OFDMA के साथ आता है, जो कई डिवाइसों को एक साथ बेहतर स्पीड देता है।
कवरेज: ये राउटर लगभग 2000 स्क्वायर फीट तक का कवरेज, और अगर आप सिग्नल बढ़ाना चाहते हैं तो TrueMesh सपोर्ट के जरिए जियो Wi-Fi एक्सटेंडर से सिग्नल को बढ़ाया जा सकता है।
स्पीड: स्पीड की बात करें तो अधिकतम 6 Gbps तक की वायरलेस स्पीड देता है।
कीमत: हालांकि इसकी MRP 14,999 रुपये है, लेकिन इसे 5,999 रुपये में पेश किया गया है, जो इसे एक बजट फ्रेंडली प्रीमियम राउटर बनाता है।
'Universal' राउटर नहीं है पूरी तरह से यूनिवर्सल
हालांकि जियो AX6000 को एक 'Universal Router' के तौर पर प्रचारित किया गया है, लेकिन इसमें एक बड़ी तकनीकी कमी है। यह केवल DHCP (Dynamic Host Configuration Protocol) पर आधारित कनेक्शन को ही सपोर्ट करता है।
इसका मतलब है कि BSNL या कई अन्य क्षेत्रीय इंटरनेट प्रोवाइडर्स जो PPPoE (Point-to-Point Protocol over Ethernet) या IPoE का उपयोग करते हैं, उनके नेटवर्क पर यह राउटर काम नहीं करेगा। ऐसे में यह टैग कंज्यूमर्स को भ्रमित कर सकता है और इसे खरीदना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
क्या खरीदना चाहिए Jio AX6000?
यदि आप DHCP आधारित ISP (जैसे JioFiber, Airtel Fiber आदि) का उपयोग करते हैं, तो Jio AX6000 एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी हाई स्पीड, बेहतर कवरेज और स्मार्ट होम सपोर्ट इसे इस कीमत पर एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
लेकिन अगर आपका ISP अभी भी PPPoE या IPoE पर काम करता है, तो यह राउटर आपके लिए काम का नहीं है। ऐसे में खरीदने से पहले कंपेटिबिलिटी जरूर जांचें।
Jio AX6000 एक दमदार और सस्ता Wi-Fi 6 राउटर है, लेकिन इसका 'यूनिवर्सल' दावा सब पर लागू नहीं होता। खरीदने से पहले अपने इंटरनेट प्रोवाइडर के कनेक्शन प्रोटोकॉल की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications








