Home
Gadgets

Amazon सेल में JioBook लैपटॉप 15 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध, जानें नई कीमत से लेकर ऑफर्स डिटेल

JioBook : अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से भी कम है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल अमेजन सेल में जियोबुक (JioBook) को बेहद कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। जिसे ग्राहक कीमत से काफी रियायत के साथ अपने घर ला सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस लैपटॉप की ऑफर प्राइज और इसमें मिलने वाले खास स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

JioBook लैपटॉप की कीमत और ऑफर

देश की जानी मानी कंपनी रिलायंस जियो ने इस साल जुलाई में अपने JioBook लैपटॉप को लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री अगस्त से शुरू की गई है। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को मिड रेज के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 16,499 रुपये तय की गई थी। लेकिन अमेजन सेल के तहत इस लैपटॉप की कीमत में कटौती की गई है। जिसके बाद ग्राहक इसे मात्र 14,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। सेल में कस्टमर्स को JioBook की खरीदारी पर 2000 रुपये तक के छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस प्रभावी कीमत के साथ आप जियो के इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स शॉपिंग साईट Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही आपको अमेजन पर जियो लैपटॉप पर अन्य बैंक और ईएमआई ऑफर का भी लाभ मिल रहा है, जिससे इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Amazon सेल में JioBook लैपटॉप पर भारी छूट, जानें नई कीमत से लेकर ऑफर्स

JioBook के स्पेसिफिकेशन

JioBook में 11.6-इंच HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलेगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने मीडियाटेक MT 8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। यह लैपटॉप Jio OS पर काम करेगा। आपको बता दें इसमें JioOS 75 से अधिक शॉर्टकट, नेटिव एप्स सपोर्ट, एक्सपेंडेड डिस्प्ले, टचपैड जेस्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 8 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिल रही है। इसके साथ ही इसमें स्टीरियो स्पीकर, एक इनफिनिटी कीबोर्ड और एक बड़े टचपैड भी मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को लेकर कंपनी का कहना है कि, यह उनका पहला ऑलवेज-ऑन, ऑलवेज-कनेक्टेड लैपटॉप है। जिसे स्टूडेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
JioBook has been made available in the Amazon sale for less than Rs 1,5000. You can buy it with thousands of savings from the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X