JioBook लैपटॉप दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च , जानें कीमत और उपलब्धता
JioBook Laptop Launched in India: Jio ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए आज अपना नया बजट लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप को कम कीमत में ऑक्टा-कोर चिपसेट और कई दमदार फीचर्स से पैक़्ड किया है। तो आइए आपको इस नए जियो लैपटॉप की सही कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
JioBook कीमत और उपलब्धता
JioBook लैपटॉप को कंपनी ने 16,499 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसकी बिक्री 5 अगस्त से देशभर में शुरू कर दी जाएगी। अगर आप भी इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो इसे रिलायंस डिजिटल के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इसकी बिक्री ऐमजॉन इंडिया पर भी किया जाएगा। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

JioBook के स्पेसिफिकेशन्स
जियोबुक लैपटॉप को 11.6 इंच एंटी ग्लेयर एचडी डिस्प्ले और JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। यह लैपटॉप 4G और ड्यूल बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप में पावरफुल ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया है। JioBook लैपटॉप अल्ट्रा स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ रहा है। कंपनी अपने इस नए लैपटॉप पर 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी अपने ग्राहकों को दे रही है। आपको बता दें, इस लैपटॉप आपको 4 GB रैम और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। जियोबक में और इन-बिल्ट USB/HDMI पोर्ट , इनफिनिटी कीबोर्ड और मल्टी-जेस्चर ट्रैकपैड मिल रहे हैं।
JioBook First Gen
JioBook First Gen को 2022 अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। जिसमें कंपनी ने 11.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया है। यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट और Adreno 610 GPU के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 8 घंटे का बैकअप ऑफर करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








