JioMotive प्लग-एंड-प्ले 4G GPS ट्रैकर भारत में लॉन्च, जाने कीमत
JioMotive वाहन के लिए एक प्लग-एंड-प्ले 4G जीपीएस ट्रैकर, Reliance Jio द्वारा लॉन्च किया गया है। कार ट्रैकर का यूज करना बहुत आसान है क्योंकि यह अपने कार्य करने के लिए वाहन के ओबीडी (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स) पोर्ट से जुड़ता है। यह वाहन के वास्तविक समय स्थान, ड्राइविंग व्यवहार के साथ-साथ कई जरूरी कार्यों का पता लगाने में मदद कर सकता है। यह डिवाइस कार के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट के रूप में भी काम करता है। जियो ने सबसे कम कीमत 11,999 में JioMotive लॉन्च किया है। हालाँकि, यह मौजूदा समय में रियायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

JioMotive प्लग-एंड-प्ले 4G जीपीएस ट्रैकर की भारत में कीमत
Reliance Jio के इस डिवाइस को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, रिलायंस डिजिटल स्टोर पर इसे 58% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। JioMotive ट्रैकर Jio आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए भी उपलब्ध है। भारत में ग्राहक ट्रैकर खरीदने पर एक साल तक फ्री मेंबरशिप पा सकते हैं। एक साल के बाद सदस्यता शुल्क 599 रुपये हर साल लगेगा।
JioMotive प्लग-एंड-प्ले 4G जीपीएस ट्रैकर फीचर
अधिकांश OBD ट्रैकर डिवाइसों के विपरीत, JioMotive एक 4G डिवाइस है जिसे किसी भी कार में OBD पोर्ट से आसानी से जोड़ा जा सकता है। डिवाइस को स्थापित करने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरुरत नहीं है। रिलायंस ने इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में मदद के लिए एक आसान गाइड बताया है।
वास्तविक समय ट्रैकर वाहन के हेल्थ की जांच करने की अनुमति देता है और वाईफाई हॉटस्पॉट के रूप में भी कार्य करता है। यह एंटी-थेफ्ट, एंटी-टो, कठोर ड्राइविंग या जियो फेंसिंग जैसी अलग-अलग कार्रवाइयों के लिए अलर्ट भेजने में सक्षम है। इन चीजों को प्रबंधित करने के लिए, बस JioThings ऐप इंस्टॉल करना होगा, जो ऐप स्टोर और Google Play Store दोनों पर उपलब्ध है।
JioMotive केवल Jio सिम कार्ड के साथ काम करने के लिए अनुकूल है। हालाँकि, मौजूदा Jio यूजर्स को Jio सिम की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वे Jio स्मार्टफोन प्लान को JioMotive तक बढ़ा सकते हैं।
अपने वाहन पर JioMotive डिवाइस कैसे सेटअप करें
1 - सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से JioThings ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
2 - अपने Jio नंबर का यूज करके ऐप पर लॉग इन करें।
3 - '+' चिह्न का यूज करके JioMotive डिवाइस को मौजूदा डिवाइस की लिस्ट में जोड़ें।
4 - JioMotive पर IMEI नंबर जोड़ें और अगले स्टेप के लिए 'Proceed' ऑप्शन चुनें।
5 - अगले स्टेप में पूछे गए वाहन दर्ज करें,डिटेल दर्ज करें, जैसे वाहन नंबर, पंजीकरण तिथि, मॉडल और अन्य।
6 - कार के OBD पोर्ट पर JioMotive लगाएं और अपनी कार चालू करें। कंफर्म करें कि आप एक अच्छे Jio कनेक्शन एरिया में हैं।
7 - Jio EverywhereConnect नंबर शेयरिंग प्लान के नियमों और शर्तों से सहमत हों और 'Enable' पर क्लिक करें।
8 - 'JioJCR1440' पर क्लिक करें और अगले स्टेप पर 'आगे बढ़ें'।
9 - डिवाइस कनेक्ट होते ही स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications








