Home
Gadgets

मात्र 1499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ JioTag Go, Apple के ट्रैकिंग डिवाइस को देगा टक्कर!

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने JioTag Go लॉन्च किया है, जो कि एक ब्लूटूथ ट्रैकर है। यह ट्रैकर Google के Find My Device नेटवर्क के साथ काम करता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इस डिवाइस में सिम की आवश्यकता भी नहीं है।

यह लेटेस्ट ट्रैकर पहला ऐसा ट्रैकर है, जो कि नेटवर्क के साथ काम करता है। इसकी मदद से यूजर्स Google के Find My Device ऐप का यूज कर अपने सामान को रियल टाइम में ट्रैक करने में सक्षम होंगे।

मात्र 1499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ JioTag Go

बता दें कि अप्रैल 2021 में Apple ने अपना पहला AirTag लॉन्च किया था, जिसे कंपनी 3,190 रुपये की कीमत पर लेकर आई थी। जियो के नए ट्रैकर आने से एप्पल के ट्रैकर को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। आइए इस ट्रैकर की कीमत और खासियत के बारे में जान लेते हैं।

JioTag Go ट्रैकर की कीमत

कंपनी ने अपने इस ट्रैकर को बेहद ही किफयती कीमत पर लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स पैसो की टेंशन के बिना इसे आसानी से खरीद सकें। JioTag Go की कीमत मात्र 1499 रुपये है और इसे अमेजन, जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल और माई जियो ऐप स्टोर्स से खरीदा ज सकता है। इसमें आपको ब्लैक, व्हाइट, ऑरेंज और येलो कलर जैसे ऑप्शंस भी मिलेंगे।

JioTag Go की खासियत

इसमें ब्लटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है और इसमें सिम की भी जरूरत नहीं है। ये ट्रैकर CR2032 बैटरी पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रैकर बैटरी की मदद से एक साल तक चल सकता है। इसका डाइमेंशन 38.2x38.2x7.2mm है और इसका वजन 9 ग्राम है।

जियो के मुताबिक, यह लेटेस्ट ट्रैकर आस-पास के एंड्रॉयड डिवाइस का यूज करता है। यूजर को लोकेशन अपडेट प्रदान करता है, फिर चाहे ट्रैकर ब्लूटूथ की सीमा से बाहर ही क्यों ना हो। ये ट्रैकर यूजर्स को उसके खोए हुए सामान को खोजने में मदद करेगा। इसकी मदद से यूजर्स अपनी चाबियों, वॉलेट, पर्स और गैजेट्स आदि को बड़ी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

JioTag Go को कैसे करें कनेक्ट?

सबसे पहले अपने फोन पर Google Find My Device ऐप डाउनलोड करें
अब अपने फोन के पास JioTag Go ऑन करें।
इसके बाद फास्टपेयर पॉपअप दिखाई देने पर 'कनेक्ट' ऑप्शन पर टैप करें।
अब Agree And Continue ऑप्शन पर क्लिक करें।
सेटअप पूरा करने के लिए 'Done' पर क्लिक करें।

मैन्युअल सेटअप कैसे करें?

अपने फोन पर Google Find My Device ऐप इंस्टॉल करें।
अब सेटिंग में जाएं और गूगल ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां All Service ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आप Connected Devices And Sharing सेक्शन पर जाकर डिवाइस को चुनें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telecom company Reliance Jio has launched JioTag Go, which is a Bluetooth tracker. This tracker works with Google's Find My Device network
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X