Home
Gadgets

Just Corseca ने लॉन्च की Galaxy Watch Ultra जैसी स्मार्टवॉच, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Just Corseca ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टवॉच Sprint Pro Smartwatch JST716 और Sprint Smartwatch JST710 लॉन्च किए हैं। इनमें से Sprint Pro Smartwatch खास है, जो Galaxy Watch Ultra की तरह डिजाइन में आती है, लेकिन कीमत सैमसंग की स्मार्टवॉच से तकरीबन 50 हजार रुपये कम है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

कंपनी और उपलब्धता

इन लेटेस्ट स्मार्टवॉच में शामिल स्प्रिंट प्रो की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसे 10,990 रुपये में उपल्बध कराया है। जबकि, स्प्रिंट स्मार्टवॉच की कीमत महज 4,990 रुपये तय किया गया है। कंपनी अपने इस नए डिवाइसेज की सेल लीडिंग रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर शुरू कर दी है।
Sprint Pro Smartwatch JST716 और Sprint Smartwatch JST710 के फीचर्स

कम दाम में Just Corseca ने लॉन्च की Galaxy Watch Ultra जैसी स्मार्टवॉच

Just Corseca की लेटेस्ट वॉच में Sprint Pro Smartwatch JST716 में 1.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो Samsung Galaxy Watch Ultra जैसा नजर आता है। इसके अलावा इस वॉच में कई हेल्थ फीचर्स शामिल हैं, जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर और कई स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं।

यह वॉच ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है। इसके लुक की बात करें तो यह देखने में काफी प्रीमियम है। जबकि, Just Corseca Sprint Smartwatch JST710 में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की फैसलिटी भी दी गई है। इसकी LED डिस्प्ले शानदार और हेल्थ मैनेजमेंट के लिए इसमें XOFIT ऐप का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा कंपनी ने Sound Shack Pro Soundbar JST618 को भी लॉन्च किया है। जो 40W साउंड आउटपुट, 2.2 चैनल डिजाइन और 52mm का बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है। यह साउंडबार ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है। अपने इस साउंडबार में कंपनी ने 1800mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Just Corseca Launches Sprint pro Smartwatch JST710 And JST716 in india with advanced Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X