नया AC खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, चलिए जानते हैं

गर्मी अब शुरु हो गई हैं और आने वाले दिनों में आपको एसी की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली ने हाल ही में फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन देखा गया और ऐसा लगता है कि मौसम हर दिन गर्मियों की ओर बढ़ रहा है। अगर आप एक नया एयर कंडीशनर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय सही है क्योंकि केवल कुछ दिनों में, काम से घर लौटते ही हमें एसी की ठंडी हवा में आराम करने की जरुरत महसूस हो सकती है।
लेकिन एक नया एसी खरीदना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तो हम आपको बताएंगे आप कौन सा एसी अपने लिए खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
सबसे पहले अपने बजट को ध्यान में रखें
सबसे पहले आपको अपने एसी का बजट तय करना चाहिए और जब आपके दिमाग में एक बजट फीट हो जाए तो आपको एसी खरीदने में काफी आसानी होगी। क्योंकि अब आपको केवल अपनी लिमिट के अंदर मिलने वाले ऑप्शन देखने पड़ेंगे। बता दें कि आजकल, एक सामान्य एसी की कीमत लगभग 30,000 रुपये हो सकती है।

अपने पेमेंट ऑप्शनों को देखें
नकद या डेबिट कार्ड ही तरीका नहीं है जिससे आप अपना एसी खरीद सकते हैं। क्रेडिट कार्ड और यूपीआई जैसे कई ऑप्शन हैं। कई डीलर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई पर एसी खरीदने देंगे और आप 6 महीने या एक साल तक की किश्तों में पेमेंट कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप एक बार में बड़ी राशि खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो पेमेंट के इन ऑप्शनों को देख सकते हैं।
ऑनलाइन कीमतों की जांच करें
जब भी आप अपना एसी या कोई भी समान लेने जाए तो सबसे पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन देख लें। इस दौरान आपको कीमत पता चल जाएगा। अगर वही एसी कम कीमत पर ऑनलाइन उपलब्ध है, तो आप विक्रेता को बता सकते हैं और वे आपको इसके बराबर या बेहतर सौदे की पेशकश कर सकते हैं।
स्प्लिट या विंडो, जो सबसे अच्छा है उसे चुनें
आम तौर पर स्प्लिट या विंडो एसी की कूलिंग में ज्यादा अंतर नहीं होता है। हालांकि, स्प्लिट एसी की तुलना में विंडो एसी थोड़े सस्ते होते हैं। वहीं दूसरी ओर, स्प्लिट एसी को कहीं भी लगाया जा सकता है जबकि विंडो एसी को फिट करने के लिए आपको सही आकार की विंडो की जरूरत होती है। स्प्लिट एसी शोर नहीं करते हैं और तेजी से ठंडा करते हैं क्योंकि वे ज्यादा मात्रा में ठंडी हवा बाहर निकालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







