क्या आप भी खरीदना चाह रहे हैं नई स्मार्ट टीवी, तो इन बातों का रखे ध्यान

Smart Tv लेने का अगर आप भी लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। टीवी खरीदने से पहले अगर आप इन कुछ बातों का ध्यान देते हैं, तो आगे चलकर आपको पछतावा नहीं होगा। साथ ही ये आपको सही स्मार्ट टीवी खरीदने में मदद कर सकते हैं। आज कल मार्केट में नए-नए तरह के कई स्मार्ट टीवी आपको आसानी से मिल जाएगें, जिनके फीचर्स के बारे में आपको भी कुछ जानकारियां नहीं होगी। बाजार में ऐसे नए स्मार्ट टीवी भी आ गए हैं जिन्हें आप मोबाइल की तरह ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आप यूट्यूब और पसंदीदा ओटीटी शो को भी आसानी से देख सकते हैं। आइये आपको यहां डिटेल में समझाते हैं।
टीवी की स्क्रीन साइज
सबसे पहले करते हैं टीवी स्क्रीन साइज कि, टीवी खरीदते समय सबसे ज्यादा साइज को लेकर कन्फ्यूजन होता है। टीवी खरीदते समय सबसे पहले आपको ये ध्यान देना चाहिए कि, टीवी की स्क्रीन साइज ऐसी हो जो आपके ड्राइंगरूम में ना ही ज्यादा बड़ी दिखे ना ही छोटी। इसी के साथ आपके घर में टीवी देखने वालों की संख्या कितनी है इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए। मार्केट में 24-32 इंच और 40-43 इंच के टीवी सबसे ज्यादा बिकते हैं।
टीवी की कलर वॉल्यूम
दूसरे नंबर पर आपको टीवी खरीदते समय कलर वॉल्यूम का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। यह एक ऐसा मानक होता है तो जो सभी ल्यूमिनेंस लेवल्स पर सटीक रंग बनाने की टीवी की क्षमता का अनुमान लगाता है। लगातार टीवी निर्माता कंपनिया ऐसे तरीकों को तलाश रहे हैं, जिनसे वो सबसे अच्छी क्वालिटी की पिक्चर पेश कर सकें। अगर कलर वॉल्यूम का आप ध्यान नहीं देंगे तो आपको पिक्चर धुंधली नजर आएगी। इसी के साथ आपको ये भी ध्यान देना चाहिए कि, स्क्रीन से आपके आंखो को ज्यादा परेशानी नहीं हो। क्योंकि मार्केट में कई ऐसे टीवी भी आ गए हैं, जिन्हें ज्यादा देर तक देखने से आंखों में दर्द शुरू हो जाता है।

टीवी की रिफ्रेश रेट
इसके बाद नंबर आता है टीवी की रिफ्रेश रेट की, जिसकी मदद से हमें पिक्चर ज्यादा स्मूद दिखते हैं। रिफ्रेश रेट को हर्ट्ज में मापा जाता हैं। आपके समार्ट टीवी में जितने अधिक हर्ट्ज होंगे आपको उतनी ही पिक्चर स्मूद नजर आएगी। टीवी का स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज होता है, जिसके तहत हर सेकंड में 60 बार रिफ्रेश होना होता है। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको हाई रिफ्रेश रेट का ही टीवी लेना चाहिए।
टीवी की हाई डायनामिक रेंज
सबसे आखिरी में बात करते हैं हाई डायनामिक रेंज कि, ये टीवी के कंटेंट में अधिक ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंग डालते हैं। हाई डायनामिक रेंज सफेद को ज्यादा सफेद, काले को ज्यादा काला और अन्य रंगों को ज्यादा डार्क करने में मदद करता है। हाई डायनामिक रेंज एक अच्छी पिक्चर पेश करता है।
वर्तमान में स्मार्ट टीवी के साथ ऐप फीचर्स भी मिलता है। जिसकी पहले से जानकारी होनी चाहिए टीवी में कितने ऐप प्रीलोडेड हैं। इसी के साथ ऐप स्टोर से कितने ऐप इनस्टॉल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








