Home
Gadgets

Redmi Watch 5 Lite और Redmi Watch 5 Active में से किसे चुनें, यहां जानें

Redmi Watch 5 Lite vs Redmi Watch 5 Active: Redmi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Lite को हाल ही में लॉन्च किया है और Redmi Watch 5 Active को कंपनी ने अगस्त में पेश किया है। कंपनी की ये लेटेस्ट वॉच में काफी दमदार फीचर्स मौजूद हैं।

लेकिन यहां हम आपके लिए इन दोनों वॉच में तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप ये समझ सकें कि इन दोनों वॉच में से आपके लिए किसे खरीदना सही होगा। वैसे तो कीमत के मुताबिक, ये दोनों ही वॉच ढेरों फीचर्स से लैस हैं, लेकिन फिर भी इनमें बड़ा अंतर है। चलिए जान लेते हैं।

Redmi Watch 5 Lite और Redmi Watch 5 Active में से किसे चुनें

Redmi Watch 5 Lite और Redmi Watch 5 Active में अंतर

डिस्प्ले: Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 410x502 पिक्सल है और इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। इस वॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिसमें 50 से ज्यादा वॉच फेस को कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें 30 से ज्यादा AOD स्क्रीन की सुविधा भी दी गई है।

Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। ये डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच की स्ट्रैप TPU मैटेरियल से बनाई गई है। इसका बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है।

बैटरी: Redmi Watch 5 Lite को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये आपको 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ देगी। इसमें 470mAh की बैटरी दी गई है। अगर आप इस वॉच का हैवी इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपको 12 दिन तक की बैटरी लाइफ देगी।

बात करें Redmi Watch 5 Active की बैटरी लाइफ की तो इसमें 470mAh की दमदार बैटरी प्रदान की गई है। ये बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि ये वॉच 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है।

अन्य फीचर्स: Redmi Watch 5 Lite में 160 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट शामिल किया है। Redmi Watch 5 Lite में 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम मिल रहा है। पानी से बचाव के लिए इस वॉच में 5ATM सपोर्ट दिया गया है। रेडमी की यह नई वॉच 50 मीटर पानी में भी काम कर सकती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी शामिल है, जिसके लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। Alexa सपोर्ट के साथ आई इस वॉच को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Redmi Watch 5 Active में हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 सेंसर दिया है। इसके साथ ही हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंटर जैसे फीचर्स भी शामिल है। रेडमी की इस वॉच में कंपनी ने Mi Fitness App भी दिया है। यह स्मार्टवॉच IPX8 रेटिंग के साथ पेश की गई है, इसका मतलब है कि ये पानी और धूल से भी खराब नहीं होती है। इसमें कंपनी ने 140 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। इसमें क्लियर कॉलिंग के लिए कंपनी ने तीन माइक के साथ ENC सेटअप भी उपलब्ध कराया है। इस वॉच में 200+ क्लाउड वॉच फेसेज भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं ये वॉच हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट, इमोजी सपोर्ट और कस्टमाइजेबल रिंगटोन्स जैसे फीचर्स से भी लैस है।

Redmi Watch 5 Lite और Watch 5 Active की कीमत

Redmi कंपनी ने भारत में Redmi Watch 5 Lite को मात्र 3,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच को आप ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अब बात करें Redmi Watch 5 Active की कीमत की तो भारत में इसकी कीमत 2799 रुपये है। इसे आप दो कलर ऑप्शन मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi has recently launched its new smartwatch Redmi Watch 5 Lite and the company introduced Redmi Watch 5 Active in August. Here we have brought you a comparison between these two watches. Let's find out.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X