Kodak ने भारत में लॉन्च की SE Smart TV सीरीज, कीमत भी कम, जानें स्पेक्स
Kodak New Smart Tv: अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए स्मार्ट टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल Kodak ने भारत में अपनी तीन नई स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।
यह तीनों टीवी Kodak ने SE सीरीज के तहत पेश किया है। जिनमें 24 इंच, 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन के टीवी को शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि, ये टीवी काफी किफायती दाम में उपलब्ध कराए गए हैं।

आपको Kodak SE सीरीज के स्मार्ट टीवी में A35X4 प्रोसेसर मिलेगा है। वहीं 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 20W की स्पीकर यूनिट से लैस किया है। तो चलिए आपको इनकी स्क्रीन साइज, कीमत खासियतों के बारे में डिटेल बताते हैं।
Kodak के नए स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता: Kodak के SE लाइन-अप में आने वाले स्मार्ट टीवी की शुरूआती कीमत 5,999 रुपये है। वहीं इसके 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल के लिए कंपनी ने 8,499 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपये तय किए हैं। जिसे बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Kodak SE SmartTV स्पेक्स: Kodak SE सीरीज के स्मार्ट टीवी में कंपनी ने A35X4 प्रोसेसर दियाहै। इसके 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल में आपको 20W की स्पीकर यूनिट मिल रही है, वहीं इसके 32 इंच और 43 इंच वाले मॉडल में कंपनी ने 30W के स्पीकर शामिल किए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi, Miracast, HDMI और USB सपोर्ट दिया है।
इसके अलावा Kodak Smart TV में 4GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही ये कई प्री-इंस्टॉल्ड एप्प के साथ आ रहे हैं। जिनमें YouTube, Prime Video, Sony Liv, Zee5 सहित जैसे कई एप्प शामिल हैं।
इन मॉडल्स पर मिल रही छूट: 24HDX100s वाले मॉडल को 5,599 रुपये में खरीद जा सकता है, वैसे इसकी कीमत 6,499 रुपये है। इसके साथ ही इसके 24SE5002 मॉ़ल को 6,999 रुपये के बजाय 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
वहीं इसके 329X5051 मॉडल को छूट के साथ 9,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी ओरिजिनल कीमत 10,499 रुपये है। इसके 32HDX7XPRO को छूट के साथ 9,499 रुपये में घर ला सकते हैं। इस मॉडल को 32HDX900S छूट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








