Kodak ने 24, 32 और 40 इंच डिस्प्ले के साथ स्मार्ट TV किया लॉन्च, 6499 रुपये में लाएं घर, यहां करें ऑर्डर

Kodak ने अपने ग्राहकों के लिए SE TV सीरीज के तहत तीन अर्फोडेबल Smart TV लॉन्च किए हैं। जिसके तहत 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच मॉडल्स शामिल है। ये तीनों टीवी वेरिएंट्स डिस्प्ले और ऑडियो के मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आइये आपको आगे Kodak SE सीरीज में मिल रहे फीचर्स और इसके कीमत के बारे में बताते हैं।
Kodak SE सीरीज के फीचर्स
Kodak SE सीरीज में आपको 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच तीन स्क्रीन साइज मिल रहे हैं। जिसमें से 24 और 32 इंच स्क्रीन वाले वेरियंट में एचडी रेडी है, जबकि 40 इंच स्क्रीन वाले वेरियंट में आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिल रहा है। यह नए स्मार्ट टीवी बेजल लेस डिजाइन के साथ आ रहे हैं।
आपको बता दें इन तीनों स्मार्ट टीवी में आपको 512MB रैम और 4GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। जो ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह तीनों स्मार्ट टीवी Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते है। इसी के साथ कंपनी इन स्मार्ट टीवी में बिल्ट इन गूगल एसिस्टेंट भी दे रही है। इसी के साथ इस स्मार्ट टीवी में ग्राहकों को यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, Zee5 जैसे ऐप्स इंस्टॉल मिल रहे हैं। इसके अलावा अगर आप कनेक्टिविटी की बात करते हैं तो इसमें आपको , वाई-फाईस, मीराकास्ट, HDMI और यूएसबी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट, 33 और 40 इंच स्मार्ट टीवी में 30 वॉट का साउंड आउटपुट आपको कंपनी दे रही है।

Kodak SE TV सीरीज के दाम
Kodak SE TV सीरीज की कीमतों की बात करें तो आपको 24 इंच स्क्रीन वाले टीवी की कीमत 6,499 रुपये है। 32 इंच स्क्रीन वाले टीवी की कीमत 9,499 रुपये और 40 इंच स्क्रीन वाले टीवी की कीमत कंपनी ने 15,999 रुपये रखे हैं। इतना सबकुछ जानने के बाद अगर आप भी इस टीवी को अपने घर लाना चाह रहे हैं तो कोडक के इन स्मार्ट टीवी को आप ई-कॉमर्स साइट Amazon से आसानी से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








