Home
Gadgets

भारत में 1 मई को तीन डिस्प्ले साइज में लॉन्च होगी Kodak SE TV सीरीज, जानें कीमत

भारत में 1 मई को तीन डिस्प्ले साइज में लॉन्च होगी Kodak SE TV सीरीज

भारत में Kodak TV स्पेशल एडिशन एसई सीरीज की एक नई रेंज देश में 1 मई को लॉन्च की जाएगी। कोडक के मीडिया बयान के मुताबिक, नई लाइनअप विशेष रूप से अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। नया लाइनअप तीन डिस्प्ले साइज में आएगा, जिसमें 24, 32 और 40 इंच वेरिएंट शामिल है। कोडक ने यह भी अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह अमेजन ग्रेट समर सेल में भाग लेगी और उसने अपने लाइनअप में अलग-्अलग टीवी की कीमत में डिस्काउंट भी पेश करेगी।

Kodak SE TV लॉन्च डेट और कीमत

कोडक ने बताया कि उसके लेटेस्ट वर्जन स्मार्ट टीवी या टीवी की एसई सीरीज 1 मई को भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी नए लाइनअप को विशेष रूप से अमेजन इंडिया पर बेचेगी। नए टीवी 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच डिस्प्ले साइज में आएंगे। ब्रांड ने घोषणा की है कि नया लाइनअप 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। फिलहाल, 32 इंच और 40 इंच मॉडल की कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

भारत में 1 मई को तीन डिस्प्ले साइज में लॉन्च होगी Kodak SE TV सीरीज

कोडक एसई सीरीज टीवी 40 इंच तक के डिस्प्ले के साथ आता है। 24 इंच का वर्जन एचडी-रेडी है, 32 इंच का मॉडल एचडी स्क्रीन रिजॉल्यूशन प्रोवाइट करता है, और 40 इंच की इकाई एक एफएचडी मॉडल है। ऑडियो के लिए, 24 इंच का मॉडल 20W स्पीकर सेटअप से लैस है और बाकी दो मॉडल में 30W स्पीकर दिया गया है। कोडक का कहना है कि इन टीवी में ऐप इंस्टॉलेशन के लिए 512MB रैम और 4GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलता है। सुविधाजनक प्लग-एंड-प्ले के लिए कोडक ने इन टीवी पर YouTube, Prime Video, Sony Liv, Zee5, और कई अन्य ऐप्स प्री-इंस्टॉल किए हैं। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शनो की बात करें तो इसमें वाई-फाई, एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और मिराकास्ट शामिल हैं।

Amazon Great Summer Sale के दौरान कोडक टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट

कोडक ने अमेजन इंडिया पर ग्रेट समर सेल के हिस्से के रूप में अपने स्मार्ट टीवी की कीमतों में डिस्काउंट देने की बात कहीं है। बिक्री 4 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी, हालांकि, ई-कॉमर्स दिग्गज ने अभी लास्ट डेट का खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Kodak SE Series TV comes with a display of up to 40 inches. The 24-inch version is HD-ready, the 32-inch model provides HD screen resolution, and the 40-inch unit is an FHD model. For audio, the 24-inch model is equipped with a 20W speaker setup and the other two models come with 30W speakers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X