Lava ने प्रीमियम डिजाइन व तगड़े फीचर्स के साथ दो नए Smartwatch भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स
Lava Prowatch price: स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) ने भारतीय बाजार में अपनी Prowatch स्मार्टवॉच सीरीज को पेश कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने दो नई वॉच Prowatch ZN और Prowatch VN को उपलब्ध कराया है।
लावा के ये दोनों वॉच काफी आकर्षित डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं, जिसे 3,000 रुपये से कम दाम में लाया गया है। आइए आपको इन दोनों वॉच की कीमत और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Lava Prowatch ZN , Prowatch VN कीमत- लावा प्रोवॉच ZN की शुरूआती कीमत कंपनी ने 2,599 रुपये तय किया है। वहीं प्रोवॉच VN को 1,999 रुपये स्पेशल लॉन्च कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों वॉच की बिक्री 26 अप्रैल दोपहर 12 बजे से अमेज़न, लावा ई-स्टोर और लावा रिटेल नेटवर्क पर शुरू होगी।
Lava Prowatch ZN के फीचर्स- लावा प्रोवॉच ZN में आपको 1.43 इंच एमोलेड पैनल डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 60hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह वॉच कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन से भी लैस है।

इतना ही नहीं यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फैसलिटी के साथ आ रहा है। जिससे कॉल रिसीव और डिस्कनेक्ट इजली किया जा सकता है। AOD फीचर के साथ इस वॉच की पिक्सल डेंसिटी 326 IIP है। इसमें हाई एक्यूरेसी PPG सेंसर दिया गया है, जो हेल्थ पैरामीटर मेजर करने में सक्षम है।
इसके अंतर्गत स्ट्रैस, एक्टिविटी, ब्रीथ, SPO2 और हार्ट रेट जैसे फीचर भी इसमें मिल रहे हैं। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 350mAh की बैटरी दी है, जो एक घंटे के चार्ज में 7 से 8 दिनों का नॉर्मल बैकअप देगा।

यह वॉच नोटिफिकेशन, 110प्लस स्पोर्ट मोड, 150 प्लस वॉच फेस के साथ आता है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन के साथ प्राप्त है। कॉन्स्टेंट हार्ट रेट मॉनीटरिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और कनेक्टेड फीचर्स के लिए सेगमेंट के पहले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 और हाई एक्यूरेसी पीपीजी सेंसर भी दिया गया है।
Prowatch VN के फीचर्स- प्रोवॉच वीएन में आपको 1.96-इंच की टीएफटी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है। जिसका रिज़ॉल्यूशन 320X386 और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ सुविधा आपको इस वॉच में भी मिल रही है।
इसके साथ ही इस वॉच में वॉइस असिस्टेंट, 150+ वॉच फेसेस के भी ऑप्शन मिल रहे हैं। प्रोवॉच वीएन में फिटनेस ट्रैकिंग के लिए 115+ इन-बिल्ट स्पोर्ट्स मोड दिया गया है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आता है। जिसमें हार्ट स्पीड सेंसर, Spo2 ट्रैकर, स्ट्रेस ट्रैकर और स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








