Home
Gadgets

भारतीय कंपनी Lava अपनी पहली स्मार्टवॉच इस दिन करेगी लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा

Lava First Smartwatch: घरेलू स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava स्मार्टफोन के बाद अब भारतीय बाजार में अपनी पहली स्मार्टवॉच (lava smartwatch) को लॉन्च करने जा रही है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। अपने इस वॉच को ब्रांड Lava Prowatch के नाम से पेश करेगा।

यह वॉच इस महीने के आखिर में दस्तक देने वाली है। ब्रांड ने इसके लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठाने के साथ ही अपनी पहली स्मार्टवॉच के फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।

भारतीय कंपनी Lava अपनी पहली स्मार्टवॉच इस दिन करेगी लॉन्च

लावा का यह प्रोवॉच फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ लाया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसकी खासियतों से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, Lava Prowatch को देश में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मानें तो लॉन्च इवेंट सुबह 11 बजे शुरू होगा। कंपनी की यह वॉच रेगी और इंटरचेंजेबल वॉच स्ट्रैप सपोर्ट के साथ पेश की जा सकती है।

भारतीय कंपनी Lava अपनी पहली स्मार्टवॉच इस दिन करेगी लॉन्च

इसमें एक टिकाऊ डिस्प्ले मिलने का दावा किया जा रहा है। जो फास्ट यूजर इंटरफेस के साथ ही स्क्रैच रेसिस्टेंट हो सकता है। लावा का यह प्रोवॉच एक सर्कुलर डिस्प्ले के साथ आएगा।

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर के अनुसार Prowatch को सर्कुलर डिस्प्ले दिखाया गया है। इसके साथ ही ब्रांड ने एक्टिविटी और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलने के संकेत दिए हैं।

कंपनी का दावा है कि, यह अन्य प्रोडक्ट्स के मुकाबले ज्यादा सटीक ट्रैकिंग प्रोवाइड करेगा। वहीं इस आगामी वॉच का एक अन्य पोस्ट देखे तो पता चलता है कि, यह घड़ी इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स को सपोर्ट करेगा।

इसकी कीमत की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टवॉच की कीमत 4,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। इस वॉच को बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचा जाएगा।

लावा प्रोवॉच का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद बोट, नॉइज़ और फायर-बोल्ट के स्मार्टवॉचेस से होंगे। सबसे खास बात यह है कि, लावा प्रोवॉच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हो सकती है।

फिलहाल Lava Prowatch के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में कंपनी इसकी खासियतों पर से पर्दा उठा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
lava will launch its first smartwatch on april 23 features teased ahead of debut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X