Home
Gadgets

Xiaomi Pad 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, एक साथ लॉन्च हो सकते हैं दो टैबलेट

Xiaomi Pad 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, एक साथ लॉन्च हो सकते हैं दो टैब

लीक्स के मुताबिक Xiaomi Pad 6 कंपनी का अगला टैबलेट हो सकता है। कुछ वेबसाइट्स पर स्पॉटिंग के मुताबिक पिछली बार की तरह इसमें भी दो मॉडल हो सकते हैं। Xiaomi Pad 6 - Xiaomi Pad 5 का उत्तराधिकारी होगा, और Xiaomi Pad 6 Pro - Xiaomi Pad 5 Pro का उत्तराधिकारी हो सकता है। इन्हीं स्पॉटिंग में Xiaomi Pad 6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है, जो उनके प्रमुख पहलुओं का खुलासा करता है।

Xiaomiui की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दो मॉडल-मॉडल नंबर Pipa और Liuqin- 120Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि शाओमी इन टैबलेट्स को गेमर्स के लिए लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों टैबलेट में प्रीमियम क्वालकॉम प्रोसेसर का यूज होगा। आइए एक नजर डालते हैं कि Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro किन स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकते हैं।

Xiaomi Pad 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, एक साथ लॉन्च हो सकते हैं दो टैब

शाओमी पैड 6 और शाओमी पैड 6 प्रो स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Pad 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर बेस्ड हो सकता है, जिसे हमने कई अन्य हाई-एंड टैबलेट पर देखा है। Xiaomi Pad 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट का यूज किया गया है, इसमें परफॉर्मेंस के मामले में एक बड़ा सुधार होगा। Xiaomi Pad 6 के पहले चीन में आने की बात कही जा रही है, जबकि भारत जैसे बाकी मार्केट में यह बाद में मिल सकता है।

दूसरी ओर, ज्यादा महंगा Xiaomi Pad 6 Pro, पिछले साल के फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर का यूज कर सकता है। इसका मतलब होगा कि Xiaomi का टॉप-एंड टैबलेट सेगमेंट में सबसे तेज होगा। 120Hz रिफ्रेश रेट होने के अलावा, डिसप्ले 1880×2880 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ AMOLED पैनल का यूज कर सकता है। यह IPS LCD पर एक बड़ा अपग्रेड होगा जो प्रजेंट में Xiaomi Pad 5 Pro पर देखा जाता है। AMOLED डिस्प्ले के साथ, Xiaomi Pad 6 Pro सैमसंग गैलेक्सी टैब S8+ को टक्कर देगा।

Xiaomi Pad 6 Pro के और डिटेल्स में क्वाड स्पीकर शामिल हैं, जो शायद डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए हैं, और पीछे दो कैमरे दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The two models—model numbers Pipa and Liuqin—will come with 120Hz displays. This means that Xiaomi can launch these tablets for gamers. The report also states that both the tablets will use premium Qualcomm processors.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X