Lenovo Idea Tab Pro: 10,020mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज वाला टैबलेट लॉन्च; चेक करें फीचर्स
Lenovo Idea Tab Pro Launched: अपने लैपटॉप और टैब के कारण चर्चा में रहने वाली कंपनी Lenovo ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया डिवाइस लेकर आई है। लेनोवो ने भारत में Lenovo Idea Tab Pro को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का अगला प्लैगशिप मॉडल है।
बता दें कि कंपनी ने इसकी जानकारी पहले ही CES 2025 के दौरान कर दी थी। इस डिवाइस को सर्किल टू सर्च और Google के दूसरे AI फीचर्स के साथ एक स्मार्ट लर्निंग टैबलेट के रूप में पेश किया गया था। इस डिवाइस में आपको 3K LCD डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, बड़ी बैटरी जैसे कई खास फीचर्स मिलते हैं। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Lenovo Idea Tab Pro की कीमत
- इस टैबलेट को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 8GB+128GB स्टोरेज और 12GB+256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
- कीमत की बात करें तो इसका 8GB+128GB एंट्री-लेवल वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
- इस डिवाइस को केवल एक कलर ऑप्शन - लूनर ग्रे शेड में पेश किया गया है। कंपनी ने इसके साथ लेनोवो टैब पेन प्लस स्टाइलस के साथ पेश किया है।
- इसके अलावा आइडिया टैब प्रो 2-इन-1 कीबोर्ड देश में 4,998 रुपये में अलग से उपलब्ध है।
- अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो लेनोवो इंडिया की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा ये डिवाइस 21 मार्च से अमेजन इंडिया पर सेल के लिए जाएगी।
Lenovo Idea Tab Pro के फीचर्स
- डिस्प्ले: लेनोवो के इस आइडिया टैब प्रो में आपको 3K (2944 x 1840 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ 12.7-इंच की LTPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- प्रोसेसर: इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 प्रोसेसर है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। GPU की बात करें तो इसमें माली G615 GPU दिया गया है।
- स्टोरेज: इसके अलावा इस डिवाइस में 12GB LPDDR5X तक RAM और UFS 3.1 (128GB) / UFS 4.0 (256GB) की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
- कैमरा: कैमरे की बात करें तो आइडिया पैड प्रो में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा है। इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,020mAh की बड़ी बैटरी है। यह रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और USB टाइप-C ऑडियो को भी सपोर्ट करता है।
- अन्य फीचर्स: इसके अलावा आइडिया टैब प्रो में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड JBL स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसमें पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है और यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








