Home
Gadgets

Lenovo Tab Extreme 14.5 इंच OLED डिस्प्ले और 12,300mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Lenovo Tab Extreme OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Lenovo ने चल रहे CES 2023 टेक इवेंट में अपने कई नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। इवेंट के दौरान Motorola ThinkPhone , भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने सीईएस 2023 में Lenovo Tab Extreme नाम से एक नए टैबलेट को भी लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं इस टैब एक्सट्रीम के स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के बारे में।

Lenovo Tab Extreme स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

लेनोवो टैब एक्सट्रीम में 14.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 3000 x 1876 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोवाइट करता है। यह डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ को सपोर्ट करता है। टैबलेट प्रेसिजन पेन 3 सपोर्ट के साथ आता है, और टैब एक्सट्रीम कीबोर्ड और टैब एक्सट्रीम फोलियो जैसी अलग से बेची जाने वाली एक्सेसरीज के साथ आता है।

Lenovo Tab Extreme OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

हुड के तहत, टैब एक्सट्रीम में डायमेंशन 9000 चिपसेट, 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12,300 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 12 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक देने का वादा करती है। यह डिवाइस 68W चार्जर से लैस है।

Lenovo Tab Extreme में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है जिसके फ्रंट में RGB सेंसर है। इसके बैक पैनल में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस कैमरा दिया गया है।

Tab Extreme में Wi-Fi 6e, Bluetooth 5.3, चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी 3.2 जेन 1 पोर्ट, डिस्प्ले आउट, रिवर्स चार्जिंग और ऑडियो जैसी कनेक्टिविटी दी गई हैं। ऑडियो की बात करें तो टैबलेट डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ऑक्टा जेबीएल स्पीकर से लैस है। वहीं ज्यदा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट किया गया है। डिवाइस का माप 327.8 x 210.8 x 5.85 मिमी है और इसका वजन लगभग 740 ग्राम है।

Lenovo Tab Extreme की कीमत

टैब एक्सट्रीम 2023 के लास्ट तक अमेरिका में आने वाला है। इसकी कीमत 1,199 डॉलर (भारत में इसकी कीमत 99 हजार के करीब) होगी और यह केवल स्टॉर्म ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा। बाकी मार्केट की बात करें तो यह कब तक आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo Tab Extreme flaunts a 14.5-inch OLED display that provides a resolution of 3000 x 1876 pixels and 120Hz refresh rate. It supports Dolby Vision and HDR10+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X