Lenovo Tab M10 5G टैबलेट डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Lenovo Tab M10 5G: लेनोवो ने अपना नया टैबलेट Lenovo Tab M10 5G को डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जो 10.61 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी ने इसमे 7,700mAh की बैटरी पैक की गई है। बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 55 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है। तो आइए आपको इस टैबलेट की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Lenovo Tab M10 5G की भारत में कीमत
Lenovo Tab M10 5G को कंपनी ने एबिस ब्लू कलर शेड्स के साथ पेश किया है। इस टैब की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये तय हुआ है। इसे आप Lenovo Tab M10 5G को 15 जुलाई से लेनोवो की ऑफिशियल साइट , फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं।

Lenovo Tab M10 5G की स्पेसिफिकेशन
Lenovo Tab M10 5G में 10.61 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1200 x 2000 पिक्सल, 400 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। यह टैब ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ आएगा। टैबलेट एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमे 6 GB तक रैम और 128 GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। टैब को डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस किया गया है। Lenovo Tab M10 5G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल किया गया है। अपने इस टैब को पावर देने के लिए इसमें 7,700mAh की बैटरी दी गई है। अपने इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 55 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देगीॉ।


Click it and Unblock the Notifications








