Home
Gadgets

Lenovo Tab M11 टैब लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo Tab M11 को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में लॉन्च किया गया था। यह टैबलेट लेनोवो टैब एम10 की जगह लेता है। यह स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है और इसे दो प्रमुख एंड्रॉइड अपग्रेड प्राप्त होने की उम्मीद है। यह एंड्रॉइड 13 के साथ आता है और मीडियाटेक हेलियो G88 चिपसेट और 7,040mAh की बैटरी से लैस है। टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल है। यह इस साल के लास्ट में अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और इसे तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने यह घोषणा नहीं किया है कि टैबलेट भारत के साथ अन्य एरिया में कब लॉन्च होगा।

Lenovo Tab M11 टैब लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo Tab M11 की कीमत

लूना ग्रे और सीफोम ग्रीन कलरवेज में पेश किया गया, लेनोवो टैब एम 11 अपने 4 जीबी + 64 जीबी ऑप्शन के लिए लगभग 14,900 रुपये से शुरू होता है। कंपनी ने खुलासा करते हुए बताया कि टैबलेट अप्रैल से अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे 4GB + 128GB और 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया जाएगा।

Lenovo Tab M11 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

नए लॉन्च किए गए लेनोवो टैबलेट में 90Hz की रिफ्रेस रेट के साथ 11 इंच का फुल-एचडी (1,920 x 1,200 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल है। लेनोवो टैब एम11 मल्टी-टास्किंग को सपोर्ट करता है और यूजर्स एक ही समय में फिल्में देखते समय नोट्स या डूडल ले सकते हैं। इसमें एक इमर्सिव रीडिंग मोड भी है।

लेनोवो टैब M11 मीडियाटेक हेलियो G88 SoC पर बेस्ड है जो माली-G52 MP2 GPU, 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें नेबो सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल है जो लिखावट को टेक्स्ट में बदलने में मदद करता है, वास्तविक समय में समीकरणों और कार्यों को हल करने के लिए एक माईस्क्रिप्ट कैलकुलेटर 2 और दस्तावेजों को देखने और एडिट करने के लिए डब्ल्यूपीएस ऑफिस है। टैबलेट के एंड्रॉइड 13-बेस्ड ओएस के साथ आ सकता है। लेनोवो ने इस मॉडल के दो प्रमुख एंड्रॉइड अपग्रेड को सपोर्ट करेगा, एंड्रॉइड 15 तक और चार साल के लिए सुरक्षा अपग्रेड।

Lenovo Tab M11 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,040mAh की बैटरी है। यह लेनोवो टैब पेन को भी सपोर्ट करता है, जो अलग से बेचा जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo Tab M11 was launched at the Consumer Electronics Show (CES) 2024. This tablet replaces the Lenovo Tab M10. It comes with stylus support and is expected to receive two major Android upgrades.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X