Lenovo Tab M9 मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च,मिलेंगे दमदार फीचर्स, कीमत भी कम

Lenovo Tab M9: लेनोवो ने अपना नया टैबलेट Lenovo Tab M9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैब को एलटीई सेलुलर कनेक्टिविटी फीचर के साथ और वाई-फाई मॉडल के साथ दो वेरिएंट में पेश किया है। जिससे यूजर्स अपने हिसाब से दोनों ऑप्शन में से अपने लिए सेलेक्ट कर सकते हैं। इसे काफी किफायती दाम के साथ बाजारों में उतारा गया है। Lenovo Tab M9 को मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के लाया गया है, जिसमें 4 GB तक रैम और 64 GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। तो आईए इस टैब की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
Lenovo Tab M9 की स्पेसिफिकेशन
Lenovo Tab M9 में 9 इंच का एचडी एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और (800 X 1,340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। इस टैब के डिस्प्ले को TUV रीनलैंड आई केयर सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ 4 GB तक LPDDR4X रैम और 64 GB तक स्टोरेज दिया गया है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा सकते हैं। Lenovo Tab M9 के कैमरे की बात करें तो आपको इसमें ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें नेटफ्लिक्स , यूट्यूब , गूगल वन, गूगल टीवी और किड्स पहले से लोडेड है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एक हेडफोन पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को शामिल किया गया है। इसके साथ ही टैब ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर भी मिल रहा है। लेनोवो का यह टैब Android 12 पर चलता है। कंपनी अपने इस डिवाइस के लिए तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और एक साल के Android OS अपडेट दे रही है।

Lenovo Tab M9 की बैटरी
Lenovo Tab M9 को पावर देने के लिए कंपनी ने 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी को इसमें शामिल किया है। कंपनी की मानें तो एक बार फुल चार्ज के बाद यह 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम, 15 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 12 घंटे तक का वेब ब्राउजिंग टाइम देता है।
Lenovo Tab M9 की कीमत
कंपनी अपने इस टैब को फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। Lenovo Tab M9 के बेस मॉडल को कंपनी ने 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिसके साथ ही इसकी प्री-ऑर्डर को शुरू कर दिया गया है। इतना सबकुछ जानने के बाद अगर आप भी इस टैबलेट को लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपको कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ेगा। Tab M9 को 1 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जहां से आप इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








