Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप दो डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Lenovo ने भारत में अपना लेटेस्ट लैपटॉप थिंकबुक प्लस जेन 3 (ThinkBook Plus Gen 3) को लॉन्च किया है। यह 8 इंच के सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आता है और यह 12th जनरेशन के इंटेल कोर आई7 एसओसी पर बेस्ड है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेनोवो ने इससे पहले कई लैपटॉप लॉन्च किया है।
Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 डिस्प्ले
लेनोवो थिंकबुक प्लस जेन 3 में 21:10 अल्ट्रा-वाइड अनुपात, 3K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 17.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन और टच इनपुट को भी सपोर्ट करता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, इसके बावजूद इसका वजन 2 किलो से भी कम है।
लैपटॉप में कीबोर्ड के राइट तरफ 8 इंच का एचडी+ सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें टच सपोर्ट भी शामिल है। इसमें एक बैकलिट कीबोर्ड और शटर प्राइवेसी के साथ एक FHD इंफ्रारेड वेबकैम भी है।

Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 प्रोसेसर और रैम
हुड के तहत, थिंकबुक प्लस जेन 3 एक 12th जनरेशन के इंटेल कोर i5-12500H प्रोसेसर (ई-कोर मैक्स 3.30 गीगाहर्ट्ज, पी-कोर मैक्स 4.50 गीगाहर्ट्ज के साथ टर्बो बूस्ट, 12 कोर, 16 थ्रेड्स, 18 एमबी कैश) पर बेस्ड है। इसमें एक i7-12700H प्रोसेसर (ई-कोर मैक्स 3.50 गीगाहर्ट्ज, पी-कोर मैक्स 4.70 गीगाहर्ट्ज टर्बो बूस्ट के साथ, 14 कोर, 20 थ्रेड्स, 24 एमबी कैश) है। इसे 32GB तक DDR4 रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। लैपटॉप एक एकीकृत इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, जो ज्यादा तर प्रोडक्टिविटी एप्लीकेशन को आसानी से संभाल सकता है।
Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 कनेक्टिविटी और कीमत
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें, थिंकबुक प्लस जेन 3 एक यूएसबी-सी थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक यूएसबी-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ वर्जन 5.2 के साथ आता है। लैपटॉप 100W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 70Wh की बैटरी से लैस है।
Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 की कीमत 1,94,990 रुपये से शुरू होती है और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के जरिए से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








