ब्लूटूथ कॉलिंग और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग के साथ Lenovo Watch लॉन्च, जानें कीमत
टेक कंपनी लेनोवो ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच "lenevoWatch" लॉन्च कर दी है, जिसे फिलहाल चीन में प्री-सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस वॉच को कई बेहतरीन फिटनेस और लाइफस्टाइल फैस्लिटी के साथ पेश किया गया है।
इस वॉच में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट का सपोर्ट मिलता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

कीमत और उपलब्धता- इस वॉच का मेन उद्देश्य किफायती दाम पर कार्यक्षमता और स्टाइल दोनों चाहने वालों के लिए एक ऑल-इन-वन समाधान ऑफर करना है। लेनोवो वॉच JD.com पर 489 युआन ($69) की शुरुआती लिस्टिंग कीमत के साथ प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।
हालांकि, शुरुआती ग्राहक इसे 399 युआन ($56) में खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे दो आकर्षक रंग स्टॉर्म ग्रे और डीप स्पेस ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।
स्पेक्स- लेनोवो वॉच की सुरक्षा के लिए इसे पांडा ग्लास के साथ लाया गया है। इसमें 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 326 PPI के साथ 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
यह वॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) मोड के साथ आती है और इसका माप 147mm x 11.4mm है। इतना ही नहीं यह वॉच फेस सपोर्ट भी करती है, जो प्ले से लेकर आउटिंग तक के लिए उपयुक्त है।
फिटनेस की बात करें तो लेनोवो स्मार्टवॉच में 70 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिसमें रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और योग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। यह स्वचालित रूप से गतिविधियों की पहचान करता है और उन्हें ट्रैक करता है, जिससे यूजर को सटीक जानकारी मिलती है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टवॉच में डुअल मोड के साथ ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट मिलता है, जिससे स्मार्टफोन से इजली कनेक्टिविटी मिलती है। यूजर सीधे डिवाइस पर कॉल कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं, कॉल लॉग देख सकते हैं और मैसेज एक्सेस कर सकते हैं। इसमें कॉल और वॉयस नेविगेशन के दौरान क्लियर ऑडियो के लिए हाई-डेफिनेशन स्पीकर भी दिए गए है।
इसके अलावा यह 24/7 रियल-टाइम हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) और नींद की निगरानी के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य के लिए सांस लेने के व्यायाम का समर्थन करता है। स्मार्टवॉच को वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटिग मिली है, जो इसे स्प्लैश-प्रूफ बनाता है और रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है।
यह वॉच WeChat और Alipay के लिए दोहरे पेमेंट का समर्थन करती है। साथ ही शहरों में सार्वजनिक परिवहन अनुकूलता भी ऑफर करती है। यह एक प्रमुख चिपसेट के साथ स्थिर प्रदर्शन ऑफर करता है और हल्के उपयोग के साथ 12 दिनों तक और नियमित उपयोग के साथ 8 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है।


Click it and Unblock the Notifications








