CES 2024 में Lenovo Yoga Pro 7i, Yoga 7 Pro और Yoga Pro 9i लॉन्च, जानें कीमत
Lenovo New Laptop: Lenovo ने CES 2024 में कंवर्टिबल लैपटॉप की Yoga सीरीज से पर्दा उठा दिया है। जिसके तहत कंपनी ने एक साथ तीन नए लैपटॉप Yoga Pro 9i, Yoga Pro 7i और Yoga Pro 7 को पेश किया है। Lenovo Yoga Pro 9i (2024) को 16 इंच की 3.2K IPS डिस्प्ले और Lenovo Yoga Pro 7 और Yoga Pro 7i को 14.5 इंच की 2.5K IPS डिस्प्ले से लैस किया गया है। चलिए आपको आगे लेनोवो के इन लेटेस्ट लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Lenovo Yoga Pro 9i, Yoga Pro 7i (2024) , Yoga 7 Pro (2024) कीमत
Lenovo के इन लैपटॉप की कीमत बात करें तो Yoga Pro 9i की कीमत $1,649 (करीब 1,37,041 रुपये) तय हुआ है। जिसे ग्राहक टाइडल टील और लूना ग्रे दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Lenovo Yoga 7 Pro को 1,349 डॉलर (करीब 1,12,134 रुपये) है। वहीं Yoga Pro 7i की कीमत 999 यूरो (करीब 90,821 रुपये) तय किया गया है, इन दोनों लैपटॉप को टाइडल टील और लूना ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Lenovo Yoga Pro 7i (2024), Yoga 7 Pro (2024) के स्पेक्स
Lenovo Yoga Pro 7 और Yoga Pro 7i लैपटॉप में ग्राहकों को 14.5 इंच की 2.5K IPS डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज, रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Yoga Pro 7 में Intel Core Ultra 5/7/9 H सीरीज और Yoga Pro 7i में AMD Ryzen 8845HS चिप दिया गया है। बता दें, ब्रांड के दोनों लैपटॉप विंडोज 11 पर संचालित होंगे। Yoga Pro 7i में NVIDIA GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPU और Yoga Pro 7 में NVIDIA GeForce RTX 3050 लैपटॉप GPU ग्राफिक्स अपग्रेड मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो Yoga Pro 7i में 32GB तक LPDDR5X और Yoga Pro 7 में 16GB तक LPDDR5X दिया गया है। इसके साथ ही दोनों लैपटॉप को 1 TB तक PCIe M.2 स्टोरेज के साथ लाया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Yoga Pro 7 और 7i में एक FHD वेबकैम, IR कैमरा और ToF कैमरा दिया गया है। इसमें यूजर को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें 4 माइक्रोफोन इसमें शामिल किए हैं। Yoga Pro 7 और 7i में 73 WHr की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट, एचडीएमआई, यूएसबी-ए और एक ऑडियो कॉम्बो जैक मिल रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो इन दोनों की चौड़ाई 227mm, लंबाई 326mm, मोटाई 15.6mm और वजन लगभग 1.49 किलोग्राम है।
Lenovo Yoga Pro 9i (2024) के स्पेक्स
लेनोवो योगा प्रो 9i (2024) में 16 इंच की 3.2K IPS डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 3200 x 2000 पिक्सल रेजोल्यूशन और 400 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी ने एक मिनी एलईडी डिस्प्ले ऑप्शन भी दिया है, जो ब्राइटनेस को 1200 निट्स तक बढ़ा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह लैपटॉप Intel Core Ultra 5/7/9 H सीरीज प्रोसेसर पर काम करेगा। जो विंडोज 11 पर चलेगा, जिसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU मिलेगा। Yoga Pro 9i को 5 मेगापिक्सल के वेबकैमरा, IR कैमरा और TOF इलेक्ट्रॉनिक कैमरा शटर से लैस किया गया है, जो कि ऑडियो कैप्चर करने के लिए 4 माइक्रोफोन से पैक्ड है। यह लैपटॉप 84Wh बैटरी से लैस है। जिसमें 64GB LPDDR5X तक मेमोरी और 1TB PCIe M.2 तक स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 4 सबवूफर के साथ 6 स्पीकर शामिल किए गए हैं, जिसके साथ स्मार्टफोन Amp टेक्नोलॉजी, थंडरबोल्ड 4 यूएसबी-ए, एचडीएमआई 2.0, फुल साइज एसडी कार्ड रीडर, डॉल्बी एट्मस ऑडियो, ब्लूटूथ 5.1 और वाई-फाई 6 दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








