दुनिया के पहले फ्लेक्जिबल गेमिंग OLED TV की भारत में एंट्री, यहां जानिए इसकी कीमत और खासियत

LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया का पहला LG Flexible OLED TV 2023 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट गेमिंग टीवी को 42 इंच से लेकर 97 इंच साइज ऑप्शन के साथ भारतीय बाजरों में उतारा गया है। कंपनी ने LG OLED लाइन-अप के अलग-अलग वेरियंट को 21 मॉडल के साथ पेश किया है। जिसमें दुनिया की पहली 8K OLED Z3 सीरीज सहित OLED B3 और A3 सीरीज की टीवी को शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार OLED टीवी लाइनअप की शुरूआती कीमत 1,19,990 रुपये है जो अधिकतम 75,00,000 रुपये तक जाएगा। आइए आपको इन लेटेस्ट टीवी की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
LG की इस नई लाइनअप में 42 इंच से लेकर 97 इंज स्क्रीन साइज को लॉन्च किया गया है। जिसमें से ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से टीवी का चयन कर सकते हैं। हाल ही पेश किए गए OLED टीवी लाइनअप में 42 इंच , 55 इंच, 65 इंच, 77 इंच और 97 इंच तक के स्क्रीन साइज के शामिल किया गया है।
LG OLED TV की खूबियां
LG के लेटेस्ट OLED TV को खासकर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिससे यह टीवी गेमर्स को लुभाने में कामयाब हो सके। LG ने अपने इस Flexible OLED TV को 12 अलग-अलग एडजस्टेबल लेवल और कर्व्ड स्क्रीन के साथ इसे मार्केट में उतारा है। सबसे खास बात यह है कि, इस नए टीवी की हाइट को भी एडजस्ट करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसे अपनी सुविधानुसार एडजस्ट किया जा सकता है। जो इसे सबसे खास बनाती है।

कंपनी की मानें तो इस नए टीवी के स्क्रीन में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग को भी शामिल किया गया है। इसमें ग्राहकों को डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 40वॉट का स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही इसके साथ एक माइक भी यूजर्स को मिलेगा। यानि कि, कुल मिलाकर यह इस टीवी ऐसे डिजाइन किया गया है कि, गेमर्स, गेम प्ले के दौरान अपने अन्य प्लेयर्स से इजली बात कर सकते हैं।
इसके साथ ही नए LG OLED टीवी गेम ऑप्टिमाइजर सुविधा से भी लैस किया गया हैं। जो यूजर्स को गेमिंग स्पेसिफिक फीचर्स के बीच तेजी से स्विच करने की परमिशन देता है। इतना सब कुछ के साथ इसमें चार HDMI2.1a पोर्ट को भी जोड़ा गया है। गेम ऑप्टिमाइजर सेक्शन में G-SYNC, FreeSync Premium, रिफ्रेश रेट ऑप्शन जैसी कई फीचर्स भी एड किए गए हैं। आपको बता दें, टीवी पर गेमर्स गेमिंग के दौरान मल्टी-व्यू मोड को भी किक कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








