Home
Gadgets

LG QNED 83 सीरीज भारत में लॉन्च, कंपनी ने LED टीवी का स्तर बढ़ाया

LG ने भारत में अपनी LG QNED 83 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जो एलईडी की नेक्स्ट जेनरेशन का विकास है। एलजी अपने यूजर्स को LG क्यूएनईडी 83 सीरीज के जरिये बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस कराएगा।

LG QNED 83 सीरीज 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें क्वांटम डॉट और नैनोसेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर को एक देखने का एक अलग एक्पीरियंस देने में मदद करेगा।

 LG QNED 83 सीरीज भारत में लॉन्च, कंपनी ने LED टीवी का स्तर बढ़ाया

इसके अलावा इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos, AI Super Upscaling, Local डाइमिंग और एडवांस गेमिंग कैपेबिलिटी का भी सपोर्ट दिया गया है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल के साथ ही बेहतर ऑडियो का भी एक्सपीरियंस कराएगा।

लॉन्च के दौरान, एलजी इंडिया के होम एंटरटेनमेंट डायरेक्टर Young Hwan Jung ने बताया कि, हम QNED 83 टीवी पेश करते हुए बहुत खुश हैं, जो भारत में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और देखने का एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।

 LG QNED 83 सीरीज भारत में लॉन्च, कंपनी ने LED टीवी का स्तर बढ़ाया

क्वांटम डॉट और नैनोसेल टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ और डॉल्बी विजन और एटमॉस द्वारा संचालित, ये टीवी यूजर को अलग अनुभव देने के लिए एक नया मानक स्थापित करते हैं। डॉल्बी विज़न और एटमॉस सिनेमाई देखने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं, जिससे स्क्रीन पर हर पल चल रहे दृश्य को जीवंत कर देता है।

QNED 83 सीरीज की विशेषता: Quantum Dot और NanoCell Fusion: QNED 83 सीरीज क्वांटम डॉट और नैनोसेल टेक्नोलॉजी 4K रिज़ॉल्यूशन में संपन्न और अधिक सटीक रंग को सुनिश्चित करती है।

 LG QNED 83 सीरीज भारत में लॉन्च, कंपनी ने LED टीवी का स्तर बढ़ाया

पावरफुल प्रोसोसर: LG QNED 83 सीरीज में कंपनी ने α7 AI Processor 4K Gen6 को शामिल किया है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह प्रोसेसर टीवी की परफॉर्मेंस को पहले से बेहतर बनाएगा।

डॉल्बी विजन और एटमॉस: Dolby Vision और Dolby Atmos के साथ यूजर्स को बेहतरीन विजुअल और शानदार ऑडियो का भी एक्सपीरियंस कराएगा। वहीं डीप लर्निंग एल्गोरिदम और स्मार्ट डिमिंग टेक्नोलॉजी तेज और अधिक प्राकृतिक इमेज बनती हैं।

AI पिक्चर प्रो और AI साउंड प्रो: नए α7 Gen6 AI प्रोसेसर को और भी बेहतर इमेज और साउंड एक्सपरियंस के लिए अनुकूलित किया गया है, जो एक इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियं के लिए वर्चुअल 5.1.2 चैनल्स के साथ व्यापक सराउंड साउंड की पेशकश करता है।

इमर्सिव गेमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट: गेम डैशबोर्ड, ऑप्टिमाइज़र, एएमडी फ्रीसिंक, वीआरआर और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसी फैसलिटी आपके गेमिंग को एक अलग अनुभव देगा। QNED 83 सीरीज सरल गेमप्ले को सुनिश्चित करती है, जिससे यूजर्स गेमिंग के दौरान एक अलग एक्सपीरियंस कर सकेंगे।

webOS: इस सीरीज में कंपनी ने WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसके साथ ही आपको इसमें Netflix, Apple TV+, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी मिल रहे हैं।

मल्टी-व्यू: मल्टी-व्यू के साथ आप अपने देखने के अनुभव को बदल सकते हैं, जिससे दो अलग-अलग सोर्स से स्क्रीन को एक साथ साइड-बाय-साइड, पिक्चर-इन-पिक्चर या फिर डबल इनपुट मोड में प्रदर्शित किया जा सकेगा।

QNED 83 सीरीज सिर्फ एक टीवी नहीं है, इससे कहीं ज्यादा है। इसे एक अलग मनोरंजन की दुनिया का प्रवेश द्वार कह सकते हैं। एलजी नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए, एक ऐसा टेलीविजन पेश कर रहा है, जो घरेलू मनोरंजन अनुभव को एक बार फिर परिभाषित करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Young Hwan Jung, Home Entertainment Director, LG India, said, “We are very happy to launch the LG QNED 83 TV, which will bring cutting-edge technology and a differentiated viewing experience in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X