Home
Gadgets

LG ने भारत में 810W पावर वाले दो साउंडबार लॉन्च किए, जानें कीमत व उपलब्धता

LG ने भारत में अपने दो नए साउंडबार LG S95TR और LG S90TY लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स Wireless Dolby Atmos सपोर्ट और ट्रू वायरलेस रियर साउंड स्पीकर्स के साथ आते हैं। LG S95TR फ्लैगशिप मॉडल है।

जिसमें 810W पावर आउटपुट और पैसिव रेडिएटर्स हैं, जबकि LG S90TY में 570W पावर आउटपुट है और यह थोड़ा छोटा है। इन साउंडबार्स में दमदार ऑडियो अनुभव के साथ बैहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

 भारत में LG ने 810W पावर वाले दो साउंडबार लॉन्च किए

LG S95TR साउंडबार फीचर्स

LG S95TR कंपनी का फ्लैगशिप साउंडबार है, जिसमें 810W की पावर आउटपुट और 17 स्पीकर दिए गए हैं, जो मिलकर 9.1.5 चैनल सिस्टम बनाते हैं, जिसमें 5 अप-फायरिंग स्पीकर्स शामिल हैं। इसमें WOWCAST टेक्नोलॉजी है, जिससे यह वायरलेस तरीके से LG टीवी से कनेक्ट हो सकता है। LG WOW इंटरफेस के माध्यम से टीवी साउंड एडजस्ट करना भी आसान है। साथ ही इसमें 3D स्पेशियल साउंड सपोर्ट मिलता है। इसका कुल वजन 26.4 किलोग्राम है।

LG S95TR साउंडबार कीमत व उपलब्धता

LG S95TR की लिस्ट प्राइज 84,990 रुपये है, लेकिन Amazon इसे 79,988 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट कुछ सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

LG S90TY साउंडबार फीचर्स

LG S90TY साउंडबार थोड़ा छोटा है और इसमें 5.1.3 चैनल सेटअप के साथ 570W का आउटपुट मिलता है। इसमें सेंटर अप-फायरिंग है, लेकिन S95TR की तरह वायरलेस रियर सराउंड स्पीकर नहीं है। इसमें कुल 11 स्पीकर दिए गए हैं और यह Blutooth 5.1 कनेक्टिविटी के साथ आता है, और इसका वजन 22.2 किलोग्राम है।

LG S90TY साउंडबार की कीमत

LG S90TY की लिस्ट कीमत 69,990 रुपये है, लेकिन Flupkart पर इसे फिलहाल 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक सीमित समय के ऑफर के तहत उपलब्ध है। दोनों मॉडल्स रिटेल स्टोर्स और LG.com पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
LG S95TR and LG S90TY Soundbars with wireless dolby atmos launched, check features, price and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X