Limited Time Sale: Samsung Galaxy Fit 3 को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका
Samsung Galaxy Fit 3 Offer Price: अगर आप भी सैमसंग का फिटनेस बैंड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे उचित समय हो सकता है।
दरअसल इस वक्त Samsung Galaxy Fit 3 पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके तहत आप इस बैंड को ऑनलाइन शॉपिंग साइड अमेजन इंडिया से मात्र 3,744 में खरीद सकते हैं।

सैमसंग ने गैलेक्सी फिट 3 को इस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में पेश किया था। जो Galaxy Fit 2 का उत्तराधिकारी है। गैलेक्सी फिट 3 में 13 दिन की बैटरी लाइफ है, जो स्मार्टवॉच की तरह हर दिन चार्ज करने की आपकी दिक्कतों को कम करती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फिटनेस बैंड में आपको एक बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है।
Samsung Galaxy Fit 3 डील - गौरतलब है कि, लॉन्च के समय गैलेक्सी फिट 3 की कीमत कंपनी ने 4,999 रुपये तय की थी। लेकिन अब गैलेक्सी फिट 3 की कीमत 4,244 कर दी गई है।

इसके साथ ही अमेज़न पर किसी भी डेबिट/क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर ग्राहक 500 की अन्य छूट का भी लाभ ले सकता है। ऐसे में आप इसे कुल 1255 रुपये की छूट के साथ मात्र 3,744 रुपये में खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी फिट 3 आयताकार डिजाइन में 40mm AMOLED डिस्प्ले और 256 x 402 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस वॉच में 16MB रैम और 256MB स्टोरेज दिया गया है।
इसके अलावा इसमें 208-mAh की बैटरी मिलती है, इसे फुल चार्ज करने के बाद 13 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। गैलेक्सी फिट 3 में हार्ट रेट, SpO2, स्लिपिंग, स्ट्रेस के स्तर और कई व्यायामों को ट्रैक करने के लिए फीचर्स मिलते हैं।
हालांकि, डेटा को सैमसंग हेल्थ ऐप में देखा जा सकता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और लाइट सेंसर है।
इतना ही नहीं कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी फिट 3 में ब्लूटूथ 5.3 है। हालांकि, फिटनेस ट्रैकर पर GPS कनेक्टिविटी गायब है। गैलेक्सी फिट 3 में IP68 रेटिंग है और यह 5ATM-रेटेड धूल और पानी प्रतिरोध है।


Click it and Unblock the Notifications








