इस बढ़ती गर्मी में ये पांच विंडो एसी आपको कर देंगे ठंडा-ठंडा, कूल-कूल
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाएंगी। गर्मी से बचने के लिए हम काफी सारी चीजें करते हैं। हालांकि गर्मियों में हमारा सबसे अच्छा दोस्त AC होता है। जो हमें ठंड़ी यानि कूलिंग देकर गर्मी को दूर भगाता है। हमारे पास AC की कैटेगरी में Window, Split और Inverter AC मौजूद होते हैं।

बाजार में काफी सारे AC मौजूद हैं, जिसके चलते हम कंफ्यूज हो जाते हैं, कि कौनसा एसी हमारे लिए सबसे अच्छा होगा और किसे खरीदें। ऐसे में आपको एक बेहतर गाइडेंस की जरुरत है। जिसके चलते आप अपने बजट के अंदर बेस्ट AC खरीद सकें। आज हम आपको कुछ Window AC के बारें में बताएंगे, जो परफोर्मेंस के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी हैं।
Hitachi 1.5 Ton RAW318KUD (3 Star)
Hitachi अपने बेस्ट AC लाइनअप के लिए जानी जाती है। कंपनी की Kaze सीरीज काफी पॉप्यूलर AC सीरीज है। कंपनी का एक मॉडल 1.5 टन (3 स्टार) Kaze Plus (RAW318KUD) है। AC कॉपर कंडेंसर के साथ आता है। जो 5100W की कूलिंग कैपेसिटी देता है। Tata CliQ के जरिए इस AC को 25,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट या EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीद पर 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है।
Godrej 1.5 Ton GWC18SGZ (5 Star)
होम अप्लायंस के मामले में भारत में Godrej काफी अच्छी कंपनी मानी जाती है। बता दें, कंपनी का मॉडल नंबर GWC18SGZ से आने वाला 1.5 टन Window AC काफी चर्चा में है। यह AC 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है। इसमें कॉपर कंडेंसर भी दिया गया है। वहीं, इसकी कूलिंग कैपेसिटी 4950W है। अगर आप इस AC को Tata CLiQ से खरीदते हैं तो इसे आप 26,950 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट या EMI ट्रांजेक्शन के जरिए यूजर्स 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Voltas 1.5 Ton 185DZA (5 Star)
Tata Enterprises के स्वामित्व वाली कंपनी Voltas काफी बेहतर डिवाइस बनाने के लिए जानी जाती है। बता दें, कंपनी का 185DZA मॉडल नाम से जाना जाने वाले AC की कैपेसिटी 1.5 टन है। जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। आज इस AC को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन तरीके से भी खरीद सकते हैं। हालांकि अगर आप इस AC को ऑनलाइन खरीदते हैं तो आप इसे Tata CLiQ से 26,152 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट या EMI ट्रांजेक्शन के जरिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। बता दें, कंपनी अपेन इस AC के साथ ग्राहकों को 10,000 रुपये कीमत की 5 साल की ब्रांड वारंटी भी फ्री पेश करा रही है। आप इन AC को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम मॉल और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
O'General 1.5 Ton AXGT18FHTC (3 Star)
O'General का 1.5 Ton AXGT18FHTC (3 Star) AC भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस कंपनी के AC मिडल इस्ट में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं, क्योंकि यह बेहद गर्म तापमान पर भी काम कर सकता है। जहां एक ओर भारत में अधिकतर AC 50 डिग्री तापमान पर काम करना बंद कर देते हैं, O'General का AC 55 डिग्री तापमान पर भी काम कर सकता है। कंपनी का यह AC ईको फ्रेंडली R410A रेफ्रिजरेंट और 6 कॉइल Row के साथ पेश किया गया है। जो 5340W की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आता है। आप इस AC को Croma ऑनलाइन स्टोर के जरिए 37,600 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि AC को ऑफलाइन रिटेलर के जरिए खरीदना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
Bluestar 1.5 Ton 5W18GA (5 Star)
Bluestar एक भारतीय कंपनी है। जो अपने वाटर प्यूरीफायर और एयर कंडिशनिंग से लेकर कमर्शियल प्रोडक्ट लाइनअप के लिए जानी जाती है। बता दें, कंपनी का 1.5 टन कैपेसिटी वाला AC आपकी पसंद हो सकता है। यह AC 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है। AC कंपनी के द्वारा विकसिट ब्लू फिन टेक्नोलॉजी वाले कॉपर कंडेंसर के साथ आता है। जिसमें एंटि थर्मोस्टैट नाम का एक फीचर दिया गया है। जो कम तापमान पर AC के चलने पर हीट एक्चेंजर कॉइल पर जमने वाली बर्फ से कंप्रेसर को बचाती है। इस AC को Tata CLiQ के जरिए 29,670 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट, डेबिट या EMI ट्रांजेक्शन के जरिए खरीद पर 10 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications