Winter Gadgets Under RS 1000: सर्दियों में गर्म रखने वाले बजट-फ्रेंडली गैजेट्स, देखें लिस्ट
Winter Gadgets Under RS 1000: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोज रहे हैं, क्योंकि इन सर्द हवाओं में रजाई से बाहर निकलना भी एक कठिन टास्क है। लेकिन सर्दी की वजह से जिंदगी थम नहीं सकती है और रोजमर्रा के कामों के लिए सबको घर से बाहर भी निकलना होता है।
ऐसे में सर्दी से बचाव करने के लिए आज हम आपके लिए कुछ गैजेट्स लेकर आए हैं, जो आपको इस सर्दी में गर्मी का अहसास दिलाने में मदद करेंगे। इनमें कुछ गैजेट्स ऐसे भी हैं, जो कि USB से चलते हैं और इनकी कीमत 1,000 रुपये से ज्यादा नहीं है। आइए फिर 1,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले इन विंटर गैजेट्स के बारे में जान लेते हैं।

1,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले Winter Gadgets
Coffee Cup Warmer
सर्दियां आते ही लोग सबसे पहले गर्म चीजों को खाना-पीना जैसे चाय-कॉफी बेहद पसंद करते हैं। लेकिन सर्दियों में ये जल्दी ठंडी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी काम करते-करते गर्म चाय और कॉफी का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कॉफी कप वॉर्मर बहुत काम का साबित हो सकता है। ये कई टेंपरेचर सेटिंग के साथ आते हैं और इनकी मदद से स्टील, सेरेमिक और कांच के ग्लास को गर्म रखा जा सकता है। बता दें कि Coffee Cup Warmer को आप अमेजन से 1,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
USB Foot Warmer
अगर आप सर्दियों में बार-बार बाहर जाते हैं और बाइक चलाकर आने से ठंड में पैर सुन्न पड़ जाते हैं। ऐसे में आप USB Foot Warmer का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये गैजेट्स USB की मदद से ऑपरेट होते हैं और इनसे आप आसानी से अपने पैरो को गर्म कर सकते हैं। ये फुट वॉर्मर आपके पैरो की मालिश भी कर देता है। इस गैजेट्स को भी आप अमेजन से 1,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।
Touch Screen Gloves
सर्दियों में बाहर जाते समय बाइक पर सबसे जरूरी चीज ग्लव्स होते हैं, लेकिन ग्लव्स पहनने के बाद फोन को यूज करने में परेशानी होती है। इसके लिए आप टच स्क्रीन वाले ग्लव्स खरीद सकते हैं, इनसे आप पहने-पहने फोन चला सकेंगे। ये ग्लव्स आपको ठंड से बचाने में मदद करेंगे और इनसे आप आसानी से फोन भी चला सकेंगे। इन ग्लव्स को आप अमेजन पर 200-300 रुपये में खरीद कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








