MacBook Pro M3 मॉडल, 24-इंच iMac M3 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जाने ऑफर
Apple ने 30 अक्टूबर को नए M3 चिप के साथ अपना ताज़ा 2023 MacBook Pro और 24-इंच iMac कंप्यूटर लॉन्च किया। MacBook Pro मॉडल 14-इंच और 16-इंच डिस्प्ले आकार ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जबकि इन्हें प्रोसेसर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। एम3, एम3 प्रो, और एम3 मैक्स। ये कंप्यूटर आज, 7 नवंबर से भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

M3, MacBook Pro (2023) M3 के साथ 24-इंच iMac की भारत में कीमत
M3 के साथ 24-इंच iMac का 8-कोर GPU वैरिएंट भारत में 1,34,900 रुपये से शुरू होता है, जबकि 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ इसका 10-कोर GPU वैरिएंट 1,54,900 रुपये में लिस्टेड है। 10-कोर GPU ऑप्शन के 512GB मॉडल की देश में कीमत 1,74,900 रुपये है। इसे ब्लू , ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर और यलो कलर में पेश किया गया है।
10-कोर GPU और 512GB स्टोरेज के साथ Apple का 14-इंच MacBook Pro M3 मॉडल 1,69,900 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसके 1TB वैरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है।
एम3 प्रो चिप और 14-कोर जीपीयू के साथ मैकबुक प्रो 14-इंच की कीमत देश में 1,99,900 रुपये है, जबकि 18-कोर जीपीयू ऑप्शन 2,39,900 रुपये में उपलब्ध है। एम3 मैक्स प्रोसेसर और 30-कोर जीपीयू के साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन 14-इंच मैकबुक प्रो की कीमत 3,19,900 रुपये है। ये मॉडल सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध हैं।
इस बीच, M3 प्रो चिप के साथ 16 इंच मैकबुक प्रो M3 का 18GB + 512GB ऑप्शन भारत में 2,49,900 रुपये में पेश किया जा रहा है, जबकि 36GB + 512GB वैरिएंट 2,89,900 रुपये में लिस्टेड है। M3 मैक्स चिप्स के साथ मैकबुक प्रो मॉडल भी दो ऑप्शनो , 36GB + 1TB और 48GB + 1TB में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 3,49,900 रुपये और 3,99,900 रुपये है। ये मॉडल स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।
ये सभी कंप्यूटर भारत में आज, 7 नवंबर से आधिकारिक Apple वेबसाइट, Apple स्टोर्स और Apple-अधिकृत पुनर्विक्रेताओं के जरिए से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
24-इंच iMac M3, MacBook Pro (2023) स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
M3 चिप के साथ ऑल-इन-वन 24-इंच iMac में 24-इंच 4.5K रेटिना डिस्प्ले है और इसका अधिकतम चमक स्तर 500 निट्स है। यह वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो थंडरबोल्ट पोर्ट और गीगाबिट ईथरनेट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह 1080p फेसटाइम कैमरा से लैस है और स्पैटियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ 6-स्पीकर यूनिट प्रोवाइट करता है। यह नए macOS सोनोमा के साथ आता है।
2023 मैकबुक प्रो मॉडल एम3, एम3 प्रो और एम3 मैक्स के चिप वेरिएंट में पेश किए गए हैं। वे 14-इंच और 16-इंच लिक्विड रेटिना XDR (3,024x1,964 पिक्सल) डिस्प्ले में आते हैं, जिनकी रिफ्रेस रेट 120Hz और 1,600 निट्स (HDR) और 600 निट्स (SDR) है। इन मॉडलों में बैकलिट कीबोर्ड है और ये बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए टच आईडी सपोर्ट से भी लैस हैं।
ये सभी मॉडल वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, थंडरबोल्ट 4,यूएसबी 4, मैगसेफ 3 चार्जिंग, एसडीएक्ससी कार्ड रीडर और एचडीएमआई कनेक्टिविटी ऑप्शनो के साथ आते हैं। वे 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ भी आते हैं।
14-इंच मैकबुक प्रो एम3 मॉडल 22 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है, जबकि एम3 प्रो और एम3 मैक्स मॉडल 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। दूसरी ओर, 16-इंच मैकबुक प्रो मॉडल की बैटरी लाइफ लंबी है, एम3 प्रो और एम3 मैक्स चिप वेरिएंट में 22 घंटे तक सपोर्ट देने का दावा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







