Home
Gadgets

आपके बच्चे, डॉगी और सामान ढूंढ लेगा ये 1 इंच का डिवाइस

मैगपी डिवाइस के जरिए आप अपनी कार की चाबी से कार तक खोज सकते हैं। ये एक इंच का हाइटैक जीपीएस ट्रैकर है, जिसकी मदद से दुनिया में कहीं भी गुम हुआ सामान खरीदा जा सकता है।

By Neha

आपके साथ ऐसा कई बार हुआ है कि सफर के दौरान आपका सामान गुम हुआ हो, या फिर आपका प्यारा डॉगी कहीं खोया हो, जो कभी वापिस नहीं मिल सका। या फिर आपकी आदत चाबियां कहीं भी रखकर भूल जाने की है। अब आपकी इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक डिवाइस आ गया है, जिसकी मदद से आप अपनी कोई भी गुम हुई चीज खोज सकते हैं।

आपके बच्चे, डॉगी और सामान ढूंढ लेगा ये 1 इंच का डिवाइस

#1

#1

मैगपी नाम का डिवाइस एक जीपीएस ट्रैकर है। एंड्रॉइड व आईओएस बेस्ड यह डिवाइस आसानी से कनेक्टिड चीजों को ट्रैक करने में सक्षम है। ये साइज में इतना छोटा है कि आप इस आपके पेट्स, बच्चे, लगेज या फिर कीरिंग में लगा सकते हैं।

#2

#2

कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस के जरिए आपका गुम हुआ सामान दुनिया में कहीं भी हो, आपको मिल जाएगा। मैगपी एक इंच का डिवाइस है, जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट रखा जा सकता है।

#3

#3

इस डिवाइस की एक और खास बात ये है कि ये वॉटरप्रूफ है। इसे आप बैकपैक व कीचेन में आसानी से सेट कर सकते हैं। इस डिवाइस में इन-बिल्ट सिमकार्ड भी है, जो इसे ऐसे किसी भी क्षेत्र में ऐक्टिव रखता है, जहां सेल्यूलर नेटवर्क मौजूद हैं।

#4

#4

कंपनी का कहना है कि दुनिया के 185 देशों में यह सिम कार्ड की मदद से कहीं भी काम कर सकता है।

#5

#5

अगर यूजर्स इसमें सिम यूज नहीं करना चाहते, तो यह GSM, GPRS, UMTS/HSPA, EDGE और Bluetooth के साथ भी काम करेगा। कंपनी की तरफ से जानकारी मिली है कि इसे फरवरी 2018 तक अबेलेवल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Magpie is a new gps tracker device that can find any things you lost.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X